
आतंकी इम्तियाज के जनाजे में शामिल हुआ हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन, भारत को खत्म करने की खाई कसम
AajTak
हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन रावलपिंडी में देखा गया. जानकारी के मुताबिक वह आतंकी बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम के जनाजे में खुलेआम शामिल हुए, नमाज अदा की. इस दौरान उसकी मौजूदगी में पाकिस्तानी सैनिकों और लोगों ने भारत को नष्ट करने की कसम भी खाई.
पाकिस्तान में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम के जनाजे में हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन खुलेआम शामिल हुआ. इतना ही नहीं उसने जनाजे का नेतृत्व किया. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिकों और वहां मौजूद भीड़ ने आतंकी इम्तियाज के लिए नारे लगाए और भारत को नष्ट करने की कसम खाई. सैयद सलाहुद्दीन ने इम्तियाज के जनाजे की नमाज भी अदा की.
पाकिस्तान के रावलपिंडी में हिजबुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन को देखा गया है. जानकारी के मुताबिक उसे रावलपिंडी में आतंकी इम्तियाज को दफनाने के दौरान देखा गया. मालूम हो कि पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के रहने वाले आतंकी बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी कर हत्या कर दी. वह हिजबुल मुजाहिदीन से ही जुड़ा हुआ था. इम्तियाज आलम को भारत सरकार ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत आतंकी घोषित कर रखा था.
कुपवाड़ा का रहने वाला था इम्तियाज
जानकारी के मुताबिक हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम पर सोमवार को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हमला हो गया था. हमलावर ने बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौत हो गई.
बशीर जब एक दुकान के बाहर था, तब उस पर हमला हुआ था. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था. बशीर अहमद पीर जम्मू कश्मीर का रहने वाला था. कुपवाड़ा जिले के बाबरपोरा निवासी बशीर को अभी पिछले ही साल भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










