
आज 10 बजे Varanasi पहुंचेंगे PM Modi, सबसे पहले करेंगे काल भैरव मंदिर में दर्शन
AajTak
आज वाराणसी को सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब सवा दस बजे दिल्ली से वाराणसी पहुंचेंगे. दिन के करीब बारह बजे काशी के कोतवाल कहे जाने वारले काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजन करेंगे. फिर गंगा मार्ग से होते हुए खुद गंगा घाट से जलभर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे. श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण का कार्यक्रम दोपहर एक बजकर पच्चीस मिनट से दो बजकर पच्चीस मिनट के बीच होगा. इस पावन पर्व पर पूरी काशी को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है क्योंकि जो हमारी सबकी आंखों से दिख रहा है वो वाकई दिव्य, भव्य, अदभुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय है. देखें ये वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












