
आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक की चौथी बैठक, विपक्षी दलों के महाजुटान में सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
AajTak
पांच राज्यों में चुनाव नतीजे के 15 दिन बाद दिल्ली में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ब्लॉक की चौथी बैठक होने जा रही है. ये मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है. इस बैठक में सीटों के बंटवारे और चुनावी एजेंडे पर चर्चा की जाएगी. 28 दलों के नेता और उनके प्रमुख बैठक में हिस्सा लेंगे.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के 15 दिन बाद विपक्षी दलों का एक बार फिर महाजुटान होने जा रहा है. यहां दिल्ली में INDIA ब्लॉक की पहली बैठक है. इससे पहले पटना, बेंगलुरु और मुंबई में अलांयस की मीटिंग हुई है. बैठक से एक दिन पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, जदयू नेता नीतीश कुमार, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली पहुंच गईं. सोमवार को नीतीश और ममता ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की.
आज मंगलवार को दिल्ली में अशोका होटल में बैठक होगी. दोपहर 3 बजे से बैठक शुरू होगी. इसमें 28 पार्टियों के प्रमुख और उनके नेता शामिल होंगे. बैठक के जरिए विपक्षी दलों को फिर से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. राज्यों के चुनाव में सपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों को आमने-सामने देखा गया है.
'बैठक में सीट शेयरिंग पर होगी बात'
बैठक में सीट शेयरिंग का मुद्दा प्रमुख माना जा रहा है. माना जा रहा है I.N.D.I.A अलायंस जनवरी या फरवरी तक साझा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकता है. गठबंधन के दल पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीट शेयरिंग सुनिश्चित करने के लिए राज्यों में सब कमेटियां बनाई जाएंगी.
ममता और उद्धव से मिले केजरीवाल
इससे पहले सोमवार शाम AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. टीएमसी सांसद और बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साउथ एवेन्यू आवास पर लगभग 45 मिनट की बैठक में हुई चर्चा पर केजरीवाल ने कोई टिप्पणी नहीं की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












