
आज क्रैश क्यों हुआ Gold-Silver ETFs, आज 21% गिरा भाव, क्या करें निवेशक?
AajTak
सोने और चांदी के दाम में दो दिनों तक लगातार तेजी के बाद गुरुवार को गिरावट आई, जिस कारण सोना और चांदी के ईटीएफ भी गिर गए. शुरुआती कारोबार में इसमें 21 फीसदी तक की गिरावट आई.
दो दिनों तक लगातार तेजी के बाद गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में ही सोना और चांदी के ईटीटफ 21 फीसदी तक टूट गए. हालांकि थोड़े देर बाद इनमें रिकवरी आई और ये 13 फीसदी तक की गिरावट पर कारोबार कर रहे थे.
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चांदी के ईटीएफ में भारी गिरावट देखी गई, जो 21% तक गिर गए. एक्सिस सिल्वर ईटीएफ में सबसे ज्यादा गिरावट आई और यह पिछले बंद भाव 275 रुपये के मुकाबले गिरकर 216.86 रुपये पर आ गया. हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई और 13 फीसदी गिरावट पर आ गया. DSP सिल्वर ईटीएफ, SBI सिल्वर ईटीएफ और कोटक सिल्वर ईटीएफ सहित अन्य ईटीएफ में भी सत्र के दौरान 16-17% की गिरावट दर्ज की गई.
निप्पॉन गोल्ड ईटीएफ में 4 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि शुरुआती कारोबार में टाटा गोल्ड ईटीएफ में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. हालांकि रिकवरी के बाद टाटा गोल्ड ईटीएफ 3 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा था.
एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव गुरुवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमत करीब 24000 रुपये टूटकर 2.40 लाख रुपये पर आ गई और सोने के भाव करीब 1400 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये पर आ गए. सोने और चांदी के भाव में यह गिरावट दो दिनों तक की लगातार तेजी के बाद आई है.
क्यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट? गुरुवार को ग्रीनबैक लगभग दो हफ्ते के हाई पर पहुंच गया, जिससे दूसरी करेंसी वालों के लिए डॉलर में कीमत वाला सोना महंगा हो गया और कीमती धातुओं से गिर गई. वहीं इन्वेस्टर फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श के नॉमिनेशन को लेकर सोने-चांदी में गिरावट की उम्मीद लगा रहे हैं और डॉलर में तेजी, जिस कारण सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है.
वहीं जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होता दिख रहा है. अधिकारियों ने पुष्टि की कि ईरान और US शुक्रवार को ओमान में बातचीत करने पर सहमत हुए हैं, जिससे परमाणु तनाव कम हो सकता है. इस कारण सोने-चांदी सेफ निवेश को सेंटिमेंट बिगड़ा.













