
आज का दिन: सिद्धू और मान की मुलाकात के क्या हैं मायने? देशद्रोह कानून पर रेगुलेशन क्यों बनाना चाहती है सरकार?
AajTak
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात की. मान से मुलाकात के बाद सिद्धू काफी उत्साहित दिखे. सिद्धू ने इस 50 मिनट की मुलाकात को मोस्ट कंस्ट्रक्टिव 50 मिनट बताया. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे- कुछ रोज़ पहले ही आम आदमी पार्टी को कोस रहे नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के सीएम भगवंत मान की मुलाकात के बारे में. ये मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि कांग्रेस सिद्धू पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. वहीं, देशद्रोह कानून का विरोध होता दिख रहा है और कोर्ट में इस बात पर बहस हुई कि देशद्रोह कानून को हटाया क्यों न जाए और आज़ादी के 75 साल बाद भी इसकी जरूरत क्यों है?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं.
सिद्धू और मान की मुलाकात के क्या हैं मायने?
कुछ रोज़ पहले ही आम आदमी पार्टी को कोस रहे नवजोत सिंह सिद्धू ने कल पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात की. ये मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि कांग्रेस सिद्धू पर एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. मान से मुलाकात के बाद सिद्धू काफी उत्साहित दिखे और इस 50 मिनट की मुलाकात को मोस्ट कंस्ट्रक्टिव 50 मिनट बताया.
वैसे सिद्धू ने तो कहा कि वो मान से पंजाब की अर्थव्यवस्था पर बात करने गए थे. लेकिन जानकार कहते हैं कि विपक्ष में बैठा कोई नेता यूं ही सीएम से मिलने नहीं पहुंच जाता. इसके आगे पीछे बहुत सी कहानी होती है. पहले भी सिद्धू सीएम मान की तारीफ कर चुके हैं.
हाल ही में सिद्धू ने कहा था कि सीएम में कोई अहंकार नहीं है. जैसे वो 10-15 साल पहले थे, वैसे ही आज भी हैं... शायद उससे भी ज्यादा विनम्र. सिद्धू अक्सर कहते रहते हैं कि उनकी लड़ाई निजी नहीं बल्कि सिस्टम के ख़िलाफ़ है. कल भी उन्होंने ये बात दोहराई. तो अब सवाल ये है कि एक ओर जब कांग्रेस सिद्धू के ख़िलाफ़ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है तो मान से उनकी इस मुलाकात को केवल अर्थव्यवस्था से जोड़ कर ही देखना क्या मुफीद है या परदे के पीछे दूसरी पिक्चर भी चल रही है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











