
आज का दिन : वर्चुअल रैलियों के ऐलान से किस राजनीतिक पार्टी को होगा फ़ायदा, किसे होगा नुकसान?
AajTak
तीसरी लहर में कैसी है स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी? सियासी पार्टियां वर्चुअल रैलियों के लिए कितनी तैयार हैं और क्या हैं इसके फ़ायदे-नुकसान का गणित? गिरफ़्तारियों के बाद बुल्ली ऐप और सु्ल्ल डील्स मामले में क्या कनेक्शन सामने आया? उत्तर प्रदेश सरकार के रोज़गार के दावों की पड़ताल करती ग्राउंड रिपोर्ट... सुनिए आजतक रेडियो पर...
‘आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में – तीसरी लहर में कैसी है स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी? सियासी पार्टियां वर्चुअल रैलियों के लिए कितनी तैयार हैं और क्या हैं इसके फ़ायदे-नुकसान का गणित? गिरफ़्तारियों के बाद बुल्ली ऐप और सु्ल्ल डील्स मामले में क्या कनेक्शन सामने आया? उत्तर प्रदेश सरकार के रोज़गार के दावों की पड़ताल करती ग्राउंड रिपोर्ट
10 जनवरी 2022 का 'आज का दिन' सुनने के लिए यहां क्लिक करें...

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










