
आज का दिन: तेजस्वी यादव के साथ तालमेल बिठा पाएंगे नीतीश कुमार?
AajTak
बिहार में नीतीश कुमार ने 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई. राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली. नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीजेपी से नाता तोड़ने का ऐलान किया था. बिहार की महागठबंधन सरकार में विभागों को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है. गृह मंत्रालय नीतीश कुमार अपने पास ही रखेंगे.
लालू के साथ सरकार चला चुके नीतीश, तेजस्वी के साथ तालमेल बिठा पाएंगे? फ़्रीबीज़ और वेलफ़ेयर स्कीम्स एक दूसरे से कितनी अलग? क्या महंगा होने वाला है हवाई सफ़र? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
बिहार में बदलाव हो गया. एनडीए की जगह अब सत्ता में महागठबंधन की सरकार आ चुकी है. चेहरा बेशक नीतीश कुमार है मगर उनके बरक्स खड़ी राजनीति बदल गई है. कल उन्होंने आठवीं दफे बिहार के सीएम पद की शपथ ली. राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने. ये पहली मर्तबा नहीं है कि नीतीश... राजद के साथ सरकार बना रहे हों. 2015 में भी महागठबंधन की सरकार बनी थी, फर्क बस इतना है कि उस वक्त नीतीश के बगल में लालू यादव थे और 2022 में इस दफा तेजस्वी यादव हैं. इसे आप जेनरेशन गैप भी कह सकते हैं. तो इसी लिहाज़ से कई जानकार इसे लेकर सवाल भी कर रहे हैं कि नीतीश और तेजस्वी जो खुद को चाचा-भतीजा कहते हैं इस जनरेशन गैप को मैनेज कैसे करेंगे. इसी कड़ी में कल प्रशांत किशोर जो एक समय नीतीश के काफी करीबी थे. उनका भी बयान आया. उन्होंने कहा कि 2022 का महागठबंधन 2015 के महागठबंधन से बहुत अलग है. लेकिन सवाल है कि कैसे? तेजस्वी यादव नीतीश से उम्र और तजुर्बे दोनों में उनसे छोटे हैं, तो दोनों एक दूसरे के साथ तालमेल कैसे बैठा पाएंगे?
फ़्रीबीज़ और वेलफ़ेयर स्कीम में क्या है अंतर?
‘रेवड़ी कल्चर’. ये एक ऐसा टर्म है जिसपर आजकल खूब बहस हो रही है. हाल ही में वकील और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर ये मांग की कि मुफ्तखोरी की घोषणा करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द कर दी जाए. बात बढ़ी तो आम आदमी पार्टी ने इसके खिलाफ कोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर कर दी. मामला अभी थोड़ा शांत हुआ ही था कि कल प्रधानमंत्री मोदी का रेवड़ी कल्चर पर बयान आया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द रेवड़ी कल्चर ख़त्म होना चाहिए. और जब पीएम मोदी रेवड़ी कल्चर को ख़त्म करने की वकालत कर रहे थे तो दूसरी तरफ गुजरात में आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के बाद 18 साल से ऊपर उम्र की महिलाओं को हर महीने ₹1000 देने का वादा कर रही थी. इससे पहले भी उन्होंने राज्य में चुनाव जीतने के बाद फ्री बिजली देने का वादा किया है. पंजाब में तो इसे लागू भी कर दिया गया है. तो अब जब Freebies की बात चली है तो कई लोग सरकार की तरफ से जो वेलफेयर स्कीम चलाई जाती हैं उसे भी Freebies का नाम देते हैं, लेकिन क्या फ़र्क़ है दोनों में?
क्या हवाई सफ़र होगा महंगा?
एयरलाइंस के लिए खुशखबरी आनेवाली है. सरकार एयर फेयर से वो कैप हटाने जा रही है जो कोरोना काल में लगाया गया था. साल 2020 के मई महीने से इसे लागू किया गया था लेकिन अब ये हटेगा. इसका मतलब ये है कि एयरलाइंस अब अपने टिकट का प्राइस खुद तय कर सकेंगी. 31 अगस्त से ऊपरी और निचली दोनों तरह की लिमिट हट जाएंगी. कोरोना के दौर में निचली लिमिट इसलिए लगाई गई थी ताकि एयरलाइंस को बहुत घाटा ना हो और ऊपरी इसलिए लगाई गई थी ताकि डिमांड तेज़ होने पर यात्रियों से किराया ज़्यादा ना वसूला जाए. अब दो साल बाद सरकार ने पुरानी स्थिति फिर बहाल करने का जो फैसला लिया है तो ये जा रहा है कि अब एयरलाइंस टिकट महंगा और सस्ता दोनों कर सकती हैं, लग क्या रहा है कि यात्रियों को राहत मिलेगी या महंगाई बढ़नी है?

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




