
आज का दिन: क्या मोहाली वीडियो लीक मामले को दबा रही है पुलिस?
AajTak
आज के दिन में हमारे साथ सुनिए क्या मोहाली वीडियो लीक मामले को दबा रही है पुलिस? महंगाई रोकने के तरीकों पर RBI-सरकार आमने सामने, 500 चीतों के लक्ष्य में क्या मुश्किलें आएंगी?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं, देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
क्या मोहाली वीडियो लीक मामले को दबा रही है पुलिस?
पंजाब के मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैम्पस में एक लड़की ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया. आगे ये भी खबर आई कि इसी मामले को लेकर 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की और इनमें से एक की हालत नाजुक है. हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस ने इससे इनकार किया है. छात्रों और छात्राओं का कहना है कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले को छुपा रहा है.मामला बढ़ता देख यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कल पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा और उसके शिमला के साथी सन्नी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. और फिर देर रात उसकी गिरफ्तारी भी हो गयी.तो अब तक इस मामले पर कुछ साफ़ क्यों नहीं हो पा रहा , पुलिस और छात्रों के बयान में अंतर क्यों है? दोनों के दावों के क्या आधार हैं?
महंगाई रोकने के तरीकों पर RBI-सरकार आमने सामने
कोविड 19 के आने के साथ ही महंगाई पूरी दुनिया के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है. दुनिया भर की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं त्रस्त हैं - अब वो ब्रिटेन हो या अमेरिका. भारत भी इसी जद में है. और अब इस समस्या के हल पर ही आरबीआई और सरकार दो तरफ खड़े नजर आ रहे हैं. दरअसल कहा ये जा रहा है कि खुदरा महंगाई जिस तरीके से बढ़ रही है आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट बढ़ाने के मूड में है. लेकिन सरकार इस बार आरबीआई से सहमत नहीं। वो महंगाई पर नियंत्रण तो चाहती है लेकिन ग्रोथ रेट में कमी की शर्त पर नहीं। और आरबीआई का मानना है कि पहले महंगाई का हल खोजा जाए. बीती मई से आरबीआई अब तक तीन बार रेपो रेट में वृद्धि का ऐलान कर चुकी है. अब आरबीआई और सरकार के बीच महंगाई पर ये मतभेद है क्यों?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









