
आज का दिन: क्या ब्रिटेन एक बड़े राजनीतिक संकट की तरफ़ बढ़ रहा है?
AajTak
फाइनेंस और हेल्थ मिनिस्टर के इस्तीफ़े के बाद क्या ब्रिटेन राजनीतिक अस्थिरता की ओर बढ़ रहा है? चीन के लोग क्यों मांग रहे हैं दूसरे देशों में शरण? गुजरात चुनाव से ऐन पहले केजरीवाल क्यों कांग्रेस पर हैं हमलावर? और, कितना घातक है कोविड का नया सब-वेरिएंट? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
आजतक रेडियो के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे - फाइनेंस और हेल्थ मिनिस्टर के इस्तीफ़े के बाद क्या ब्रिटेन राजनीतिक अस्थिरता की ओर बढ़ रहा है? चीन के लोग क्यों मांग रहे हैं दूसरे देशों में शरण? गुजरात चुनाव से ऐन पहले केजरीवाल क्यों कांग्रेस पर हैं हमलावर? और, कितना घातक है कोविड का नया सब-वेरिएंट?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उनपर फटाफट एनालिसिस भी। साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब। आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर जमशेद क़मर सिद्दीक़ी किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं? ब्रिटेन के सियासी हालात
आज सबसे पहले ब्रिटेन की बात जो ऐसा लग रहा है एक राजनीतिक अस्थिरता की ओर बढ़ रहा है. वजहें उसकी कई हैं. ख़ासकर, वहां के प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिमंडल पर एक के बाद एक लगते कई एक गम्भीर आरोप रहे हों या फिर उनकी कन्जर्वेटिव पार्टी के ही भीतर से उनके ख़िलाफ़ उठती आवाज़ें. अभी लगभग महीने भर पहले बहुत कम मार्जिन के साथ बोरिस जॉनसन ने नो कॉन्फिडेंस मोशन को पास किया था और जैसे तैसे अपनी लीडरशिप को बचाया था, ऐसे में ये जो दो मंत्रियों का इस्तीफा है और उसमें ख़ासकर एक फाइनेंस मिनिस्ट ऋषि सूनक का इस्तीफ़ा, कितना बड़ा सेटबैक है ये बोरिस जॉनसन के लिए? बता रहे हैं जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एसोशिएट प्रोफेसर अमिताभ सिंह जो कि अमेरिका के Brandeis University में फिलहाल Visiting Fellow भी हैं.
चीनी क्यों दूसरे देशों में मांग रहे हैं शरण?
सेफगार्ड डिफेंडर्स के विश्लेषण और पब्लिश डेटा के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद चीन ने विदेशों में शरण मांगने वाले लोगों की संख्या में ज़बरदस्त बढ़त दर्ज की गयी है। इकोनॉमिक और मिलिट्री पावर होने का दंभ भरने वाले चीन में, वहां के लोग दूसरे देशों में शरण क्यों मांग रहे हैं और उनकी पहली पसंद अमेरिका क्यों है, बता रहे हैं जेएनयू के सेंटर फॉर चाइनीज स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुमार
कांग्रेस पर हमलवार क्यों है केजरीवाल?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










