
आज का दिन: क्या गुजरात में पाटीदारों और आदिवासियों को साध पाएगी आम आदमी पार्टी?
AajTak
गुजरात में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. आम आदमी पार्टी पाटीदार और आदिवासी दोनों समुदाय को साधने की कोशिश कर रही है. वहीं केरल में टोमैटो फ्लू मिला है. बच्चों में इसके सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
आजतक रेडियो' के मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट 'आज का दिन' में सुनेंगे- क्या गुजरात में पाटीदार और आदिवासी दोनों समुदाय को साधने की कोशिश में सफल होंगे अरविंद केजरीवाल? ज्ञानवापी विवाद की शुरुआत से लेकर अब तक की क्या है कहानी? केरल में मिला टोमैटो फ्लू है क्या और इससे जुड़ी कितनी जानकारी अब तक सामने आई है?
आजतक रेडियो पर हम रोज़ लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे, लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं.
क्या पाटीदारों और आदिवासियों को साध पाएगी AAP?
गुजरात के सूरत में हाल ही में निकाय चुनाव ख़त्म हुए. बीजेपी 92 सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनी, जबकि आम आदमी 27 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही. इसके साथ ही पाटीदार बहुल इलाके में पार्टी की जीत ने उसका हौसला बढ़ा दिया. इसके अलावा गांधीनगर समेत कई शहरों में आम आदमी पार्टी खाता खोलने में कामयाब रही.
पाटीदार समुदाय बीजेपी से नाराज माना जा रहा है, इसी वज़ह से पिछली दफा उसने कांग्रेस को वोट दिया था, और उसी वोट में पैठ बनाने की कोशिश अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं. 198 विधानसभा सीटों में से 70 से ज्यादा सीटों पर पाटीदार समुदाय हावी है. सो पहली दफ़ा गुजरात चुनाव में दांव आजमा रही आप इस ओर नज़रें टिकाए है.. साथ ही ट्राइबल बहुल सीटों पर भी केजरीवाल की नज़र है..
पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 15 और बीजेपी ने 9 ट्राइबल सीटें जीती थी. मगर इस दफा Bharatiya Tribal Party के साथ गठबंधन कर केजरीवाल इसमें भी सेंध मारने की कोशिश कर रहे हैं, साथ ही दिल्ली मॉडल को आगे रख कर प्रदेश में सुधार की बात की जा रही है. कल केजरीवाल गुजरात में थे. पिछले एक महीने में उनका ये तीसरा गुजरात दौरा था. इस दौरान उन्होंने राजकोट में जनसभा को संबोधित भी किया. तो क्या कहा उन्होंने गुजरात के लोगों से, उनके भाषण का फोकस क्या था? क्या पाटीदार और आदिवासी दोनों समुदाय को साधने की कोशिश में वे सफल होंगे?

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




