
आज का दिन: आरोपों पर ममता को EC का जवाब, बीजेपी ने कैसे किया रिएक्ट?
AajTak
बीते दिनों ममता बनर्जी ने कहा था कि शिकायत के बाद भी चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. अगर ऐसा जारी रहा, तो वे मामले को लेकर कोर्ट जाएंगी. पोलिंग बूथ पर धांधली की शिकायत पर अब चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है.
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान का दिन आपको याद हो होगा. दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान 1 अप्रैल को ममता ने चुनाव आयोग से चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी कि बूथ नंबर-7 में सेंट्रल फोर्स के जवानों ने वोटर को वोट डालने नहीं दिया. उस दिन ममता बूथ के बाहर धरने पर भी बैठ गई थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि बूथ पर भाजपा ने बंदूकधारी गुंडे भी बुलाए थे. उन्होंने कहा था कि शिकायत के बाद भी चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा. अगर ऐसा जारी रहा, तो वे मामले को लेकर कोर्ट जाएंगी. पोलिंग बूथ पर धांधली की शिकायत पर अब चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया है. अपने जवाब में चुनाव आयोग ने ममता के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इधर ये जवाब आया और उधर ममता की कल रैली भी थी हुगली में. वहां उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. ये तक कह दिया की नरेंद्र मोदी और अमित शाह सबसे खराब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हैं. ख़ैर वापस लौटते हैं चुनाव आयोग के जवाब पर तो ममता बनर्जी के आरोप को लेकर क्या कहा है और बीजेपी इस मामले पर कैसे रिएक्ट कर रही है? शनिवार 3 अप्रैल 2021. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा ज़िले की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया. इस मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं. 3 अप्रैल को मौके से एक जवान का शव बरामद किया गया था. 21 जवान लापता थे. 4 अप्रैल को सर्च ऑपरेशन के दौरान 21 और जवानों के शव बरामद किए गए. अभी भी एक जवान गायब है जिसकी तलाश जारी है. इस मुठभेड़ में 31 जवान ज़ख्मी भी हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है.इनमें कोबरा बटालियन, DRG, STF और एक बस्तरिया बटालियन के जवान शामिल है. एनकाउंटर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह भी असम से लौटे और कल शाम टॉप लेवल मीटिंग की. दिल्ली में शाह के निवास पर हुई इस मीटिंग में गृह सचिव अजय भल्ला, IB के डायरेक्टर अरविंद कुमार और CRPF के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में घटना के कारणों पर और एक्शन प्लान पर चर्चा हुई. उधर छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए यूपी के वीर जवानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने बड़ा ऐलान किया है. शहीदों के नाम पर गांव की सड़के बनाए जाने की घोषणा भी की है. तो सुरक्षाबलों पर हमले को अंजान देने की ये रणनीति कैसे तैयार की गई और इस हमले के पीछे टॉप नक्सल कमांडर हिडमा का नाम सामने आ रहा है. उसका बैकग्राउंड क्या है?
मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





