
आज का दिनः क्या होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट में और चुनाव आयोग में शिवसेना पर दावे को लेकर छिड़ी जंग के बीच महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है. इस बीच कयास लग रहे हैं कि आज शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है. कहा जा रहा है कि कुल 14 मंत्रियों का आज शपथ ग्रहण हो सकता है.
एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने करीब एक महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट में और चुनाव आयोग में पार्टी पर दावे को लेकर छिड़ी जंग के बीच शिंदे और फडणवीस की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार अटका हुआ है. इस बीच कयास लग रहे हैं कि आज शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है. कहा जा रहा है कि कुल 14 मंत्रियों का आज शपथ ग्रहण हो सकता है.
इससे पहले राजधानी दिल्ली में बैठकों का सिलसिला भी चला. अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा तक, फडणवीस और शिंदे के साथ कैबिनेट की शक्ल-सूरत को लेकर मंथन कर चुके हैं. बीते शनिवार को ये भी खबर आई थी कि महाराष्ट्र के तमाम विभागों में मंत्रियों के न होने की वजह से सचिवों को उन विभागों के प्रभार सौंपे गए हैं. सवाल ये है कि जब मंत्रियों की अनुपस्थिति में विभागों के तमाम काम लटके हुए हैं, शिंदे के साथ नंबर्स भी हैं, फिर कैबिनेट विस्तार में ये एक महीने से ज्यादा का वक्त क्यों लग गया?
क्लाइमेंट चेंज पर अमेरिका का नया बिल कितना कारगर होगा?
अमेरिका में जो बाइडेन प्रशासन नवंबर में होने वाले मिड टर्म इलेक्शंस से ठीक पहले एक राहत की खबर लेकर आया है. अमेरिकी सीनेट ने रविवार को क्लाइमेट चेंज से लड़ने, दवा की कम कीमतों और कुछ कॉर्पोरेट टैक्सेस को बढ़ाने के उद्देश्य से 430 बिलियन डॉलर का एक डिटेल्ड बिल पास किया जिसे राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है. खासकर तब, जब ये कहा जाने लगा था कि बाइडेन की लोकप्रियता लगातार घटती जा रही है.
कोविड के कारण लागू प्रतिबंध हटाए जाने के बाद अमेरिका में बढ़ती महंगाई एक बड़ी चिंता बन कर सामने आई है और इस पर बाइडेन लगातार घिर भी रहे थे. इसी तरह क्लाइमेट चेंज का मुद्दा भी था. अब इस बिल के आने के बाद कहा जा रहा है कि इससे देश का कार्बन एमिशन करीब 40 परसेंट कम हो जाएगा. तो अब ये समझने के लिए कि क्लाइमेट चेंज पर इस बिल के आने का मतलब क्या है अमेरिका में, मुद्दे के तौर पर ये कितने बड़े लेवल पर था और इसके आने से क्या बदलेगा?
कॉमनवेल्थ 2022 में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





