
आज अगर चुनाव हों तो कितनी बदलेगी दिल्ली दरबार की तस्वीर, क्या नया सीन होगा राज्यों में? MoTN सर्वे के 10 बड़े Takeaway
AajTak
नई सरकार के शुरुआती कार्यकाल के बाद जनता का मिजाज कितना बदला है और अगर आज आम चुनाव हों तो दिल्ली दरबार की तस्वीर कितनी बदलेगी? राज्यों में क्या नया सीन होगा?
कुछ ही महीने हुए जब लोकसभा चुनाव में जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 291 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई. पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के तीन महीने होने को हैं. नई सरकार के शुरुआती कार्यकाल के बाद जनता का मिजाज कितना बदला है और अगर आज आम चुनाव हों तो दिल्ली दरबार की तस्वीर कितनी बदलेगी? राज्यों में क्या नया सीन होगा? ये जानने के लिए आजतक ने सी-वोटर के साथ मिलकर मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया. इस सर्वे के 10 बड़े टेकअवे क्या हैं?
1- पीएम पद के लिए मोदी की लोकप्रियता में गिरावट
प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है. लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में मूड ऑफ द नेशन सर्वे में 54 फीसदी से अधिक लोगों ने पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी को अपनी चॉइस बताया था. राहुल गांधी करीब 14 फीसदी लोगों की पसंद थे. इस बार नरेंद्र मोदी को पीएम के लिए बेहतर विकल्प बताने वालों की संख्या 50 फीसदी के भी नीचे आ गई है. 49 फीसदी लोगों ने पीएम के लिए नरेंद्र मोदी को बेहतर विकल्प बताया है तो वहीं 22 फीसदी लोग ऐसे हैं जो ये मानते हैं कि राहुल गांधी बेहतर पीएम साबित होंगे. जब ये पूछा गया कि देश का अब तक का सबसे अच्छा प्रधानमंत्री कौन रहा है, तो 52 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी का नाम लिया.
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में आई गिरावट और राहुल गांधी के बढ़े ग्राफ के पीछे विपक्ष की सक्रियता को मुख्य फैक्टर बताया जा रहा है. कांग्रेस संसद से सोशल मीडिया तक सरकार की कमियों को उजागर करने पर फोकस किए हुए है. पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी पीएम मोदी की लोकप्रियता में आई कमी के पीछे वजह बताए जा रहे हैं. इसी सर्वे में 28 फीसदी लोगों ने पेपर लीक के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार माना है. पीएम मोदी की लोकप्रियता में बड़ा हिस्सा युवाओं का था और पेपर लीक, बेरोजगारी से यही तबका प्रभावित है. इसका असर सर्वे में दिख रहा है.
2- पीएम मोदी के कामकाज से असंतुष्टों की संख्या बढ़ी
पीएम मोदी के प्रदर्शन को 34 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया है. 15 फीसदी लोगों ने औसत, 10 फीसदी ने खराब और 13 फीसदी ने बहुत खराब बताया है. इसी साल फरवरी महीने में करीब 42 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के कामकाज को बहुत अच्छा और 18.7 फीसदी लोगों ने अच्छा बताया था. औसत बताने वालों की संख्या तब 11.7 फीसदी, खराब बताने वालों की 13.1 फीसदी और बहुत खराब बताने वालों की संख्या 10.5 फीसदी थी.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




