
आजम खान की सियासी पारी फिर डिरेल...सिर्फ 55 दिन की आजादी और फिर पहुंच गए जेल
AajTak
सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान दोबारा से जेल पहुंच गए हैं. उन्हें अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा हुई है. इस तरह आजम खान सिर्फ 55 दिन तक ही जेल से बाहर रह सके और उनकी सियासत पटरी पर आने से पहले ही फिसल गई.
उत्तर प्रदेश में मुस्लिम सियासत के दिग्गज नेता आजम खान को ज़मानत पर बाहर आए दो महीने भी पूरे नहीं हुए कि वह दोबारा जेल पहुंच गए हैं. पैन कार्ड मामले में रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने सोमवार को आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी ठहराया और सात-सात साल की सज़ा और पचास हज़ार का जुर्माना लगाया है.
आजम खान 23 महीने के बाद ज़मानत पर 23 सितंबर को सीतापुर जेल से बाहर आए थे. अब उन्हें पैन कार्ड मामले में कोर्ट ने सज़ा दी है, जबकि इससे पहले अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्र मामले में 18 अक्टूबर 2023 को न्यायालय ने सात-सात साल की सज़ा सुनाई थी.
अब्दुल्ला आजम के गलत जन्म प्रमाण पत्र और फिर उसी आधार पर पैन कार्ड बनवाने के मामले में सात-सात साल की सज़ा हुई है. आजम खान को ज़मानत पर जेल से बाहर आए सिर्फ 55 दिन ही गुजरे थे. सियासी तौर पर सक्रिय होने की कवायद ही कर रहे थे कि आजम खान को दोबारा से जेल जाना पड़ गया है.
सियासी एक्टिव होने से पहले आजम पहुंचे जेल
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम अपनी-अपनी विधानसभा सदस्यता पहले ही गंवा चुके हैं. इधर, जेल से बाहर आने के बाद आजम खान अपनी सियासी जमीन को मज़बूत करने में लग गए थे. वे तमाम मीडिया के साथ बातचीत और इंटरव्यू देने तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि राजनीतिक तौर पर भी सक्रिय होने की कवायद शुरू कर दी थी.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ पहले रामपुर में आजम खान मिले थे. इसके बाद आजम खान ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के संग लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. इतना ही नहीं, आजम खान ने तमाम सपा नेताओं से मेल-मिलाप शुरू कर दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











