
'आजकल मैं जहां भी जाता हूं, सबको लगता है ये सही व्यक्ति है', जानें अमेरिका में क्यों बोले मोदी
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बदले भारत की तस्वीर दिखाई. उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने अपना खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल कर दिया है. उन्होंने भारतवंशियों से कहा कि आप सभी ने यहां बहुत नाम कमाया है, अमेरिका के विकास में योगदान दिया है. अब हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है, तब आपसे अपेक्षाएं और बढ़ जाती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत से गलत तरीके से या दूसरे किसी रास्ते से देश से बाहर गईं 100 से ज्यादा प्राचीन और ऐतिहासिक वस्तुएं अमेरिका ने लौटाने का फैसला किया है. ये पुरातन वस्तुएं वर्षों पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच गई थीं. इन वस्तुओं को लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार का आभार जताता हूं. उन्होंने कहा कि जब कोई देश दूसरे की देश और्र वहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान करता है तो दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होते हैं. पिछली बार भी मुझे बहुत सी ऐतिहासिक चीजें लौटाई गई थीं. मैं दुनिया में जहां भी जाता हूं तो वहां लोगों को लगता है कि ये सही व्यक्ति है. इसे सुपुर्द करो, सही जगह लेकर जाएगा.
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का फुल कवरेज यहां देखें
पीएम मोदी ने बताया कि गूगल का एआई सेंटर 100 से ज्यादा भाषाओं पर काम करेगा. इससे उन बच्चों को पढ़ने में आसानी होगी, जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है. सबसे पुरानी तमिल भाषा और तमिल संस्कृति का प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलेगी. हमें यह गर्व से कहना चाहिए कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा का गर्व हमारे पास है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में बताया कि अब H1बी वीजा को रिन्यू करने के लिए अमेरिका से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. अब अमेरिका में रहते हुए ही ये वीजा रिन्यू हो जाएगा. इस साल यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा. इसका बहुत बड़ा फायदा आईटी प्रोफेशनल को भी मिलेगा. इसके परिणाम सामने आने के बाद यह सुविधा एल कैटेगिरी वीजा के लिए भी हो सकती है.
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका हमारा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है. इस पोटेंशियल को आगे बढ़ाने में आप सबकी बड़ी भूमिका है. आप सभी ने यहां बहुत नाम कमाया है और अमेरिका के विकास में बड़ा योगदान दिया है. अब हमने विकसित भारत का संकल्प लिया है, तब आपसे अपेक्षा और बढ़ जाती है. ये भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश का सही अवसर है. भारत के स्टार्टअप्स के लिए संभावनाओं को आगे बढ़ाएं. भारत की ग्रोथ में आपकी स्किल और टेक्नोलॉजी और अनुभव बहुत काम आएगी. भारत में एक नई एजुकेशनल पॉलिसी लागू की गई है.
पूरी दुनिया की नजर अब भारत पर है. यह 140 करोड़ भारतवासियों का आत्मविश्वास है. सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने ये आत्मविश्वास हमसे छीन लिया था. आज जो नया भारत हमारे सामने है, उसमें वो आत्मविश्वास लौट आया है. ये वह भारत है, जिसे अपना रास्ता और दिशा पता है. यह वह भारत है, जिसे अपने निर्णयों और संकल्पों पर पूरा विश्वास है. आज नए भारत की नई ग्रोथ स्टोरी छोटे-छोटे शहरों में लिखी जा रही है.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









