
आगे सायरन बजती पुलिस की गाड़ियां, पीछे फटे कपड़ों और मुरझाए चेहरे लेकर नंगे पांव उपद्रवियों की बारात, देखें Video
AajTak
Jaipur Police: विवादित जमीन को लेकर कब्जा करने के प्रयास में परिवादी शंकरलाल सुईवाल के परिवार से दूसरे पक्ष ने मारपीट की. इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद पथराव करने वाले लोगों की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र में एक परिवार पर पथराव के बाद पुलिस की आंखें खुल गईं. दिनदहाड़े विवादित भूमि पर कब्जा करने की नीयत से गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने देर से ही सही कानून का अच्छा पाठ पढ़ाया है. पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें भरे बाजार नंगे पांव पैदल घुमाया.
आगे-आगे पुलिस की सायरन बजती गाड़ियां और पीछे फटे कपड़े, मुरझाए चेहरे पर नीची गर्दन करके कदमताल करते आरोपियों को देख हर कोई पुलिस की वाहवाही करने लगा. हालांकि इस दौरान पैदल चलते कुछ बेशर्म बदमाश हाथों से विक्ट्री साइन भी दिखाते नजर आए लेकिन कुछ मुंह छिपाते हुए भी देखे गए.
जयपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त कावेन्द्र सागर ने बताया, मालपुरा गेट पुलिस थाना इलाके में बीते 8 अप्रैल को सांगानेर के दादाबाड़ी नगर में विवादित जमीन को लेकर कब्जा करने के प्रयास में परिवादी शंकर लाल सुईवाल के परिवार से दूसरे पक्ष ने मारपीट की. इस घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पहुंच कर मौके से मुख्य आरोपी सुभाष चन्द मदेरणा और नन्दकिशोर मीणा को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने बाकी 8 बदमाशों को सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर चिन्हित कर दबिश देकर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी सुभाष और नन्दकिशोर के अलावा जितेंद्र सह उर्फ़ जीतू फौजी, रामजीलाल बैरवा, सुरेश जाट, महेन्द्र मीणा, नरेंद्र बैरवा, जय सिंह नरुका और यशपाल सिंह हैं, जिन्होंने जबरन गुंडागर्दी कर विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया.
बता दें कि बीते सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद दर्जनभर बदमाशों ने जमकर दहशत मचाई. हाथों में डण्डे, सरिया और पत्थर लेकर पीड़ित शंकरलाल सुईवाल के परिवार पर हमला बोल दिया. बदमाश जबरन उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे और एकराय होकर बदमाशों ने डण्डे और पत्थरों से धावा बोल दिया.
पथराव में 5 लोग घायल हो गए जिन्होंने जैसे तैसे कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस के सामने भी उपद्रवी नहीं रुके और पत्थर बरसाने लगे. जिसके बाद इलाके के लोग भी सहम उठे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




