
आगरा में सीधी कांड जैसा केस, दबंग ने युवक के चेहरे पर किया पेशाब, वीडियो वायरल
AajTak
आगरा में एमपी के सीधी में हुए पेशाब कांड जैसा मामला सामने आया है. दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट की. इसके साथ ही उसके चेहरे पर पेशाब किया. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
यूपी के आगरा में बीते दिनों एमपी के सीधी में हुए पेशाब कांड जैसा मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने एक युवक के चेहरे पर पेशाब किया. इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की. सड़क पर हुई इस घटना में युवक खून से लथपथ दिख रहा है. इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े युवक के चेहरे पर पेशाब की गई. घटनास्थल पर दो से अधिक युवक दिख रहे हैं. वो पीड़ित के साथ मारपीट करते भी दिख रहे हैं. अब वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी भी की है.
'सोशल मीडिया के जरिेए वीडियो संज्ञान में आया'
इस मामले में आगरा पुलिस उपायुक्त का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिेए वीडियो संज्ञान में आया था. इसके बाद मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि पीड़ित के द्वारा इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई. इसके बाद वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई.
आरोपी से उसके साथियों के बारे में हो रही पूछताछ
इस दौरान पता चला कि सिकंदरा थाना क्षेत्र का तीन से चार महीने पुराना ये मामला है. आरोपी की पहचान आदित्य के रूप में हुई है. केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में आगे की जानकारी की जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











