
आगरा: प्रियंका गांधी ने मृतक सफाईकर्मी के परिवार को 30 लाख रु की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया
AajTak
प्रियंका करीब 11 बजे आगरा पहुंचीं. यहां पहुंचकर उन्होंने कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि (Arun Valmiki) के परिजनों से मुलाकात की.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार रात अरुण वाल्मीकि (Arun Valmiki) के परिजनों से मुलाकात की. कथित तौर पर अरुण की मौत पुलिस हिरासत में हुई. इस दौरान प्रियंका ने अरुण के परिजनों को 30 लाख रुपए की आर्थिक मदद और केस लड़ने में पूरी कानूनी मदद देने की घोषणा की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












