
आखिर गलती किसकी... बेबस पिता की गोद में तड़प-तड़पकर मासूम की मौत की Inside Story
AajTak
गाजियाबाद में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज बीमारी से 14 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र की चरण सिंह कॉलोनी की है. इस केस में कई तरह की लापरवाहियां सामने आई हैं. चलिए जानते हैं इस रेबीज से मौत मामले में कहां किसकी क्या गलती रही.
रेबीज... एक ऐसी बीमारी जिसका समय पर बचाव और इलाज न किया जाए तो इंसान या तो कोमा में चला जाता है. या उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो जाती है. यह मौत बेहद दर्दनाक होती है. मंगलवार को यूपी के गाजियाबाद में रेबीज का एक मामला सामने आया जहां 14 साल के लड़के की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. इस मामले में कहां किसकी क्या गलती रही. कहां और किसने लापरवाही बरती इस पर सवाल उठ रहे हैं.
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के चरण सिंह कॉलोनी का है. यहां करीब 5 दिन पहले साबेज नामक लड़के में रेबीज के लक्षण नजर आए थे. वह हवा-पानी से डरने लगा था और अंधेरे में रहने लगा था. लड़के की खराब हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने भर्ती करने से इंकार कर दिया. साबेज को उचित इलाज नहीं मिला और उसकी मौत हो गई.
दरअसल, याकूब के बेटे साबेज को एक महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था. पहली लापरवाही यहां नजर आई. क्योंकि बच्चे ने इस बारे में डर के मारे किसी को भी जानकारी नहीं दी. 5 दिन पहले उसके शरीर में अजीब के बदलाव नजर आने लगे. उसके मुंह से लार टपक रही थी और वह पानी पीने से भी डर रहा था. चेहरा भी अजीब सा हो गया था.
तब घर वालों को चिंता होने लगी. लेकिन वो कुछ समझ नहीं पाए. दूसरी लापरवाही यहां देखने को मिली. घर वालों ने पहले तो उसे चेक नहीं करवाया. फिर लड़के ने जब बताया कि उसे एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया है. तब घर वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ चुकी थी.
डॉक्टर को जब चेक करवाया तो कुत्ते के काटने के कारण रेबीज के लक्षणों की पुष्टि हुई. उसके अंदर बीमारी का इंफेक्शन काफी बढ़ गया था. तीसरी लापरवाही यहां सामने आई. साबेज के परिजनों के मुताबिक, किसी भी डॉक्टर ने बच्चे का उचित इलाज नहीं किया. यहां तक कि किसी भी अस्पताल ने लड़को को भर्ती भी नहीं कि. परिजन इलाज के लिए लड़के को गाजियाबाद जिला एमएम अस्पताल के अलावा मेरठ और दिल्ली के जीटीबी और एम्स के साथ कई अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कहीं भी साबेज का इलाज नहीं हुआ.
एंबुलेंस के अंदर पिता कि गोद में तोड़ा दम

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






