
आखिर क्यों पूरे देश में शिरडी की है इतनी मान्यता, जानिए इसकी महिमा
AajTak
शिरडी के साईं की प्रसिद्धि दूर दूर तक है और यह पवित्र धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है. यह साईं की धरती है जहां साईं ने अपने चमत्कारों से लोगों को विस्मृत किया. साईं का जीवन शिरडी में बीता जहां उन्होंने लोक कल्याणकारी कार्य किए.
26 अक्टूबर यानी आज प्रधानमंत्री मोदी शिरडी के साईं बाबा मंदिर में उनके दर्शन और उनकी पूजा करेंगे. शिरडी महाराष्ट्र के सबसे खास धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है. हर साल यहां लाखों लोग बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस मंदिर की प्रसिद्धि सिर्फ महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं है बल्कि बाबा का दर्शन करने लोग विदेशों से भी आते हैं.
शिरडी के साईं की प्रसिद्धि दूर दूर तक है और यह पवित्र धार्मिक स्थल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है. यह साईं की धरती है जहां साईं ने अपने चमत्कारों से लोगों को विस्मृत किया. साईं का जीवन शिरडी में बीता जहां उन्होंने लोक कल्याणकारी कार्य किए. शिरडी में साईं का एक विशाल मंदिर है. मान्यता है कि, चाहे गरीब हो या अमीर साईं के दर्शन करने इनके दरबार पहुंचा कोई भी शख्स खाली हाथ नहीं लौटता है. सभी की मुरादें और मन्नतें पूरी होती हैं.
शिरडी का साईं मंदिर
शिरडी में साईं बाबा का पवित्र मंदिर साईं की समाधि के ऊपर बनाया गया है. साईं के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस मंदिर का निर्माण 1922 में किया गया था. साईं 16 साल की उम्र में शिरडी आए और चिरसमाधि में लीन होने तक यहीं रहे. साईं को लोग आध्यात्मिक गुरु और फकीर के रूप में भी जानते हैं.
शिरडी इतने एकड़ में फैला हुआ है
शिरडी का मुख्य साईं बाबा का मंदिर 4.5 एकड़ में फैला हुआ है और शिरडी का यह गांव लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है. शिरडी में हर साल करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. साथ ही अपनी झोली भरकर दान भी करते हैं. साईंबाबा के मंदिर में सालभर में लगभग 400 करोड़ 17 लाख दान आता है. जिसकी संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












