
आखिरी सदस्य की मौत...और पूरी तरह खत्म हो गई ये जनजाति!
AajTak
'मैन ऑफ द होल' के नाम से जाना जाने वाला शख्स पिछले कई सालों से ब्राजील के अमेजन के जंगल में रह रहा था, वह भी एकदम अकेले. उसका आखिरी वीडियो साल 2018 में जारी हुआ था. माना जाता है कि उसकी जनजाति के दूसरे लोग कई सालों पहले बाहरी लोगों के हमले में मारे गए थे.
Last tribes of Brazil: ब्राजील की मूल निवासी जनजाति के आखिरी सदस्य की मौत हो गई, इस तरह इस जनजाति का धरती से समापन हो गया. ऐसा कहा जाता है कि इस आखिरी सदस्य का कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो सका था. यह शख्स सालों से अकेले ही जंगल में रह रहा था. ब्राजील की इंडीजीनियस प्रोटेक्शन एजेंसी फुनाई ने उसकी मौत की जानकारी शनिवार को दी.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स मैन ऑफ द होल (Man of the Hole) के नाम से जाना जाता था. शख्स पिछले 26 सालों से तनारु (Tanaru Indigenous land) में रह रहा था. यह जगह ब्राजील के रोंडोनिया स्टेट में मौजूद अमेजन जंगल के आंतरिक इलाके में मौजूद है. कुछ पुरानी मीडिया रिपोर्ट देखी जाएं तो यह शख्स आवा (Awá) जनजाति का था, जो ब्राजील के मूल निवासी माने जाते हैं और अमेजन के जंगलों में रहते हैं.
नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन Survival International के अनुसार- इस शख्स को 'Man of the Hole' निकनेम इसलिए दिया गया था, क्योंकि वह काफी गहरे छेद किया करता था. ताकि जानवर उनमें आकर फंस जाएं, वहीं इन छेद का उपयोग खुद के छिपने के लिए भी करता था.
स्थानीय अधिकारियों ने इस शख्स से संपर्क करने के कई प्रयास किए थे, लेकिन उसने इन सभी कोशिशों का विरोध किया. कई बार उसकी मॉनिटिरिंग करने की भी कोशिश की गई. वहीं कई मर्तबा उसकी जरूरत का सामान भी सौंपा गया.
Survival International के मुताबिक- इस जनजाति के अन्य लोग 70 के दशक तक विभिन्न हमलों में मारे गए थे. इस दुर्लभ जनजाति पर हमला करने वालों में मुख्यत: पशु पालने वाले लोग और भूमाफिया शामिल थे.
Survival International ग्रुप की रिसर्च एंड एडवोकेसी डायरेक्टर फियोना वाटसन ने बताया- कोई भी बाहरी व्यक्ति इस शख्स का नाम नहीं जानता था, ना तो उन्हें इस जनजाति के बारे में कोई जानकारी थी. इस व्यक्ति की मौत के साथ ही पूरी जनजाति की समाप्ति हो गई है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




