
आईडी प्रूफ के बिना ₹2000 के नोट बदलने की परमिशन क्यों? RBI-SBI के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे BJP नेता
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोटों के चलन से वापस लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद मंगलवार से नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस बीच 2000 के नोट को बदलने के फैसले को लेकर बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय हाईकोर्ट पहुंच गए हैं.
दो हजार रुपए मूल्य वाले करेंसी नोट के चलन को क्रमिक तौर पर बंद करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. इसे लेकर भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. इस जनहित याचिका में कहा गया है कि रुपए 2000 के नोट बिना किसी मांग पर्ची और पहचान प्रमाण के जमा कराने या अन्य छोटे मूल्य के नोट में नकद भुगतान किए जाने का आदेश मनमाना, तर्कहीन और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है.
याचिका में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को निर्देश देने की मांग की गई है कि 2000 रुपए के नोट संबंधित बैंक खातों में ही जमा कराए जाएं. इससे कोई भी अन्य बैंक खातों में पैसा जमा नहीं कर सकेगा. इससे काला धन और आय से अधिक संपत्ति रखने वाले लोगों की आसानी से पहचान हो सकेगी.
याचिका में कहा गया है कि इस उपाय से भ्रष्टाचार, बेनामी लेनदेन को खत्म करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस कदम से नागरिकों के मौलिक अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए केंद्र को काले धन और आय से अधिक संपत्ति धारकों के खिलाफ उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी. लिहाजा याचिका में इस बाबत सरकार और आरबीआई को समुचित निर्देश देने की गुहार लगाई गई है.
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा चलन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया कल यानी 23 मई 2023 मंगलवार से शुरू होने जा रही है. आप किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर अपने पास मौजूद इन बड़े नोटों को आसानी से बदल सकते हैं. इसके लिए लिए आपको कोई फॉर्म भरने (Requisition Slip) भरने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र आपसे मांगा जाएगा. एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं.
सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे थे कि चलन से बाहर किए गए नोटों को बदलने के लिए बैंकों में आईडी प्रूफ की जरूरत होगी. इन खबरों पर देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने अपनी सभी शाखाओं को सूचित किया है कि RBI द्वारा बीते शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से प्रचलन से वापस लिए गए 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी फॉर्म और किसी पहचान प्रमाण की आवश्यकता नहीं है. बैंक की ओर से 20 मई को जारी एक सर्कुलर में कहा गया कि सभी को 2,000 रुपये के बदले अन्य मूल्य वर्ग के नोट देने की अनुमति दी गई है.
रिजर्व बैंक ने एफएक्यू (RBI FAQ) जारी किए हैं और इसमें कहा गया है कि चलन से बाहर किए जा रहे 2000 रुपये के नोट को बदलने की प्रक्रिया 23 मई 2023 से शुरू हो जाएगी और 30 सितंबर तक इन्हें बदला जा सकेगा. अगर आपके पास भी ये नोट हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप इन्हें आसानी से चेंज करा सकते हैं. आपको अपने नजदीकी किसी भी बैंक की ब्रांच में जाना होगा जहां आसानी से नोट बदले जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











