
आंवला की खेती करने पर किसानों की लागत होगी आधी, इस राज्य में मिल रही बंपर सब्सिडी
AajTak
बिहार सरकार ने आंवला की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देने का फैसला किया है. एक हेक्टेयर में आंवला की खेती के लिए 60 हजार रुपये इकाई रखी गई है. 50 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर किसान को 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
सरकार किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. ऐसे में किसानों को बागवानी की फसलों को लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार सरकार प्रदेश में आंवला की खेती करने पर बंपर सब्सिडी दे रही है.
आंवला की खेती पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी
मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को राज्य में एक हेक्टेयर में आंवला लगाने पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है. एक हेक्टेयर में आंवला की खेती के लिए 60 हजार रुपये इकाई रखी गई है. 50 प्रतिशत सब्सिडी के तौर पर किसान को 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत आंवला की खेती करने के लिए मिलेगा प्रति इकाई लागत (₹ 60,000 / हेक्टेयर ) का 50% अनुदान | योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन https://t.co/LtEu7qEiKB पर आवेदन कर सकते है।@KumarSarvjeet6@SAgarwal_IAS@dralokghosh@Agribih@AgriGoI@abhitwittt pic.twitter.com/QCbr8EaRPL
यहां आवेदन करें किसान
अगर आप बिहार के किसान हैं और आंवला की खेती के लिए इच्छुक हैं तो आप बिहार सरकार के बागवानी विभाग के पोर्टल http://horticulturebihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. इस योजना के बारे में अन्य जानकारियों के लिए आप अपने जिले के उद्यान विभाग कार्यालय पर जाकर हासिल कर सकते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












