
आंध्र प्रदेश: सेल्फी लेने वंदे भारत के कोच में चढ़ा शख्स, बंद हो गए गेट, पहुंचा 200 KM दूर
AajTak
एक के बाद एक कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है. आधुनिक और लग्जरी फील देने वाली इस ट्रेन में सफर करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है. ऐसे में कई लोग इस ट्रेन में सवार होने के बाद सेल्फी लेते हुए भी नजर आते हैं. अब कुछ लोग तो सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए भी इस ट्रेन में आने लगे हैं.
एक के बाद एक कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हो रही है. आधुनिक और लग्जरी फील देने वाली इस ट्रेन में सफर करना अपने आप में एक शानदार अनुभव है. ऐसे में कई लोग इस ट्रेन में सवार होने के बाद सेल्फी लेते हुए भी नजर आते हैं. अब कुछ लोग तो सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए भी इस ट्रेन में आने लगे हैं.
ऐसा ही एक वाकया आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में सामने आया. जहां एक शख्स सेल्फी लेने के लिए वंदे भारत ट्रेन के कोच में सवार हो गया. ट्रेन में चढ़ने ही उसने एक के बाद एक कई सेल्फी क्लिक कीं. लेकिन ट्रेन चलने से पहले जैसे ही वह उतरने लगा अचानक ट्रेन के दरवाजे बंद हो गए और वह ट्रेन के अंदर ही फंस गया. इसके बाद उसे ट्रेन में ही 200 किलोमीटर तक सफर करना पड़ा.
जिस वक्त शख्स वंदे भारत के कोच में घुसा, वह राजमुंदरी स्टेशन पर रुकी थी. दरवाजे बंद होने के बाद उसने टिकट चेकर से दरवाजा खोलने की मिन्नत की, लेकिन टीसी ने इसमें असमर्थता जाहिर कर दी. इसके बाद वह ट्रेन में सवार होकर 190.6 किलोमीटर दूर विशाखापत्तनम तक गया और वहां से किसी तरह वपास लौटा. टीसी ने उससे विशाखापत्तनम तक का किराया लिया और वहां उसे ट्रेन से उतार दिया.
बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठवीं वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच चल रही है. इन दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी करीब 700 किमी है, जिसे वंदे भारत से तय करने में 8 घंटे का समय लगता है. दोनों तरफ की यात्रा में यह राजमुंदरी, विजयवाड़ा और वारंगल में रुकती है. दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन मैसूरू से चेन्नई के बीच शुरू हुई थी, जिसका संचालन वर्तमान में जारी है.
इन रूट्स पर चली वंदे भारत
- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



