
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात.. राज्य की वित्तीय स्थिति पर हुई बात
AajTak
दिल्ली दौरे पर आए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर बात की. इसके अलावा नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में चल रही प्रमुख परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता मांगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्सेलर मित्तल स्टील प्लांट पर भी चर्चा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चंद्रबाबू नायडू के बीच 45 मिनट तक मुलाकात चली. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख ने पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने और राजधानी के विकास के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है.
राज्य की वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा की
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान भारत के विकसित कार्यक्रम के अनुरूप स्वर्ण आंध्र-2047 दस्तावेज प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले शिलान्यास समारोहों और नई परियोजनाओं के उद्घाटनों के बारे में भी विस्तार से बताया.
यह भी पढ़ें: 'सदैव अटल' स्मारक पहुंचकर PM मोदी, शाह, आंध्र CM नायडू ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बैठक के दौरान राज्य की वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा की. उन्होंने राज्य की पिछली सरकार द्वारा 94 केन्द्र प्रायोजित योजनाओं को भी रेखांकित किया, जिसमें धन का अनियंत्रित इस्तेमाल हुआ है. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान राज्य के लिए विशेष सहायता का भी अनुरोध किया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












