
आंखों में नहीं देखना-हाथ नहीं मिलाना, अल्लू अर्जुन से मिलने की 42 शर्त! को-स्टार ने बताया सच
AajTak
अल्लू अर्जुन पर 42 सख्त नियमों की लिस्ट और बड़े एंटूराज के साथ चलने का आरोप लगाने वाली वायरल क्लिप के बाद विवाद बढ़ गया है. को-स्टार राजशेखर ने उन्हें जमीन से जुड़ा कलाकार बताया, जबकि उनकी टीम ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
जहां 2025 में बॉलीवुड के स्टार्स के एंटूराज और कथित नखरों को लेकर खूब चर्चा हुई, वहीं 2026 में अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में है. हाल ही में एक मीडिया सेल्स प्रोफेशनल ने दावा किया कि ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन बहुत बड़ी टीम के साथ चलते हैं. उनके लिए 42 सख्त नियमों की एक लिस्ट होती है. यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई.
इसके बाद अल्लू अर्जुन की टीम ने कड़ा बयान जारी करते हुए इन आरोपों को झूठा बताया और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी. अब को-स्टार राजशेखर भी उनके समर्थन में सामने आए हैं और इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.
गलत है अल्लू अर्जुन को लेकर फैली अफवाह
राजशेखर ने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- एक नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर को नीचा दिखाकर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करना सही नहीं है. मैंने ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग के दौरान चार साल तक उनके साथ बहुत करीब से काम किया है. मैं सेट का एक उदाहरण देता हूं. शाम के नाश्ते के समय ज्यादातर स्टार्स अपने स्पॉट बॉय को खाना लाने भेजते हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन खुद आते थे, प्रोडक्शन टीम के साथ बैठते थे और सबके साथ वहीं खाना खाते थे. ऐसे दिल वाले इंसान पर आप 42 नियमों की लिस्ट होने का आरोप कैसे लगा सकते हैं? ये सब बिल्कुल बेबुनियाद है.
उन्होंने आगे कहा- अल्लू अर्जुन सेट पर हर किसी को पहचानते हैं और प्यार से ग्रीट करते हैं. अगर कभी देर से आते हैं तो माफी भी मांगते हैं. वो सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े कलाकार हैं.
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?













