
अहान की डिमांड्स के कारण बंद पड़ी फिल्म? बेटे के सपोर्ट में सुनील शेट्टी, बोले- ऐसा अन्याय...
AajTak
अहान शेट्टी पर डेब्यू के बाद कई गंभीर आरोप लगे थे. उनके लिए कहा गया कि वो अपने एंटोराज के लिए ज्यादा फीस चार्ज करते हैं और प्रोड्यूसर्स का खर्च बढ़ाते हैं. अब इन सभी आरोपों पर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की है.
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस समय थिएटर्स में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये के पार हो गई. सभी एक्टर्स इस फिल्म में अपने काम को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं. सुनील शेट्टी के बेटे अहान लगभग चार साल के बाद एक्टिंग की दुनिया में लौटे. 'तड़प' से डेब्यू के बाद ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट साबित हुई है.
अहान शेट्टी पर लगे कौन-से गंभीर आरोप?
अहान शेट्टी के लिए पिछले चार साल काफी मुश्किल रहे. डेब्यू के बाद उन्हें फिल्मों से बाहर होना पड़ा. एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए. अहान के लिए कहा गया कि उनकी एंटोराज (Entourage) की फीस काफी ज्यादा थी. हालांकि अहान को लेकर इन सभी खबरों को हमेशा उनके पिता सुनील शेट्टी ने झूठा बताया. उन्होंने दावा किया था कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश रची जा रही है.
अब एक बार फिर सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान के हाई एंटोराज खर्च पर बात की. लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, 'अहान ने कभी अपनी एंटोराज के साथ ज्यादा खर्चा नहीं किया है. ये सब सिर्फ अफवाहें हैं. ये गॉसिप प्रोड्यूसर की सुविधा के हिसाब से फैलाई गई थी. अगर प्रोड्यूसर कहता है कि वो बिल दिखा सकता है, तो मैं देख लूंगा. वहां पिता बीच में आते हैं और बहुत साफ-साफ आकर बोलेंगे. अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए झूठ मत फैलाओ, क्योंकि ये अहान के साथ अन्याय है.'
'ये सब अफवाह है. और अफसोस की बात है कि आजकल फिल्मों की हालत ऐसी ही हो गई है. अहान अपने एंटोराज के साथ बहुत-बहुत सावधान रहता है. और अगर उसकी टीम है तो वो खुद उनके लिए पैसे देता है. वो इस बात से अच्छे से वाकिफ है.'
बेटे के सपोर्ट में क्या बोले सुनील शेट्टी?













