
अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़ गई मां... डॉक्टर की नजर पड़ी तो किया भर्ती
AajTak
गुरुग्राम के एक अस्पताल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी ही नवजात बच्ची को बेसहारा छोड़ दिया और भाग निकली. डॉक्टरों को बच्ची मिली तो पुलिस को खबर की गई.
राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक अस्पताल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपनी ही नवजात बच्ची को बेसहारा छोड़ दिया और भाग निकली. पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर अपनी नवजात बेटी को अस्पताल की लेबोरेटरी में छोड़ा और चली गई.
उन्होंने बताया कि अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेन्द्र यादव की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि वह मंगलवार शाम अस्पताल में ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने लैब एरिया में एक बच्ची को देखा. डॉक्टर के मुताबिक बच्ची एक नवजात है जो सिर्फ एक से तीन दिन की उम्र की है और उसे उसकी मां ने छोड़ दिया था.
हालांकि, लड़की को कोई चोट नहीं आई और उसकी हालत ठीक है. फिर उन्होंने बताया कि बेहतर देखभाल के लिए उसे अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद बुधवार को सेक्टर 10 ए पुलिस स्टेशन में अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को खोजने के प्रयास जारी हैं.
बता दें कि यूं तो मां बाप भगवान का रूप कहे जाते हैं लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें माता पिता को ही अपने मासूम बच्चे से हैवानियत करते दया नहीं आई.
हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया था.यहां पति से विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो माह के बच्चे को तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई. वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने बच्चा छीनकर भाग गया है. लेकिन सीसीटीवी कैमरे की वजह से पूरी घटना का खुलासा हो गया और पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










