
अस्पताल में एडमिट राखी सावंत की मां, दूसरी बार दुल्हन बनीं एक्ट्रेस, बॉयफ्रेंड आदिल से रचाई शादी
AajTak
राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग दूसरी शादी रचा ली है. पहले पति संग तलाक के बाद राखी ने आदिल से कोर्ट मैरिज कर है. दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Rakhi Sawant Married to Adil Durrani: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. राखी ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग दूसरी शादी रचा ली है. पहले पति संग तलाक के बाद राखी ने आदिल से कोर्ट मैरिज की है. दोनों के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
दूसरी बार दुल्हन बनीं राखी
राखी सावंत ने आदिल को डेट करने के बाद उन्हें अपना हमसफर बना लिया है. शादी की वायरल तस्वीरों में राखी और आदिल मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं. एक दूसरी तस्वीर में राखी और आदिल मैरिज सर्टिफिकेट को हाथ में पकड़े हुए भी दिख रहे हैं. राखी के अचानक वेडिंग फोटोज देखकर हर कोई हैरान है. लोग ये जानने के लिए बेकरार हैं कि क्या वाकई में राखी ने आदिल से शादी कर ली है?
वायरल फोटो में राखी सावंत और आदिल गले में वरमाला पहने हुए नजर आ रहे हैं. राखी ने प्रिंटेड शरारा सूट पहना है. सिर पर दुपट्टा ओढ़े राखी सावंत अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखा रही हैं. आदिल भी राखी के साथ पोज दे रहे हैं.
7 महीने पहले ही शादी कर चुकी हैं राखी
राखी की शादी के फोटोज देखकर लोग इसलिए भी हैरान हैं, क्योंकि राखी की मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं. वो कैंसर के बाद ब्रेन ट्यूमर से डायग्नोस हुई हैं. मां की बीमारी के बीच राखी के शादी रचाने वाली बात ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












