
अस्पताल गई, बगल में बैठी, और...महिला ने 3 दिन में चुराए 2 बच्चे, अरेस्ट
AajTak
एमपी के कटनी में महज तीन दिनों के भीतर दो नवजात शिशुओं की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो दिन पहले बाकल थाना इलाके से एक नवजात चोरी हो गया था तो वहीं सोमवार दोपहर में कटनी जिला चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड से एक नवजात बच्चा चोरी होने हड़कंप मच गया.
एमपी के कटनी में महज तीन दिनों के भीतर दो नवजात शिशुओं की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो दिन पहले बाकल थाना इलाके से एक नवजात चोरी हो गया था तो वहीं सोमवार दोपहर में कटनी जिला चिकित्सालय के प्रसूता वार्ड से एक नवजात बच्चा चोरी होने हड़कंप मच गया. एक बच्चे की तलाश पुलिस कर ही रही थी कि दूसरा बच्चा चोरी होने की खबर से पुलिस के होश फाख्ता हो गए. (कटनी से अमर ताम्रकार की रिपोर्ट) जिला हॉस्पिटल से बच्चा चोरी होने की खबर से पुलिस तत्काल हरकत में आई. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही नाकेबंदी कर कर दी. पुलिस की सक्रियता से चंद घंटे में आरोपी महिला को तलाश कर हिरासत में लिया गया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












