
असल मिर्जापुर के 'कालीन भईया' की कहानी में धंधे का रौब नहीं खौफ है, सीरीज से बिलकुल अलग है यहां की हकीकत
AajTak
सीरीज देखने पर एक बात तो साफ है कि मिर्जापुर और कालीन भईया दोनों के लिए व्यापार बड़ा है. लेकिन सीरीज और असल मिर्जापुर को देखने से पता चलता है कि पुराने जमाने के मिर्जापुर में कट्टों और ड्रग्स का व्यापार तो नहीं था लेकिन कालीन का धंधा इस शहर की पहचान थी.
कुछ कहानियों के किरदार इतने प्रभावी होते हैं कि उनका जिक्र होते ही हम असल तस्वीर को भी उन्हीं कल्पनाओं की नजर से देखने लगते हैं. ऐसा ही एक रोल है ओटीटी सीरीज मिर्जापुर के कालीन भईया का. पंकज त्रिपाठी के मजबूत अभिनय ने यूपी के इस शहर और कालीन की ऐसी छवि गढ़ी है कि अब शायद इस शहर की असल तस्वीर उसमें धुंधली नजर आती है. लेकिन सच तो ये भी है कि कहानियां कितनी भी रोमांचकारी क्यों न हों उनकी चमक हकीकत से हमेशा फीकी ही होती है.
सीरीज देखने पर एक बात तो साफ है कि मिर्जापुर और कालीन भईया दोनों के लिए व्यापार बड़ा है. लेकिन सीरीज और असल मिर्जापुर को देखने से पता चलता है कि पुराने जमाने के मिर्जापुर में कट्टों और ड्रग्स का व्यापार तो नहीं था लेकिन कालीन का धंधा इस शहर की पहचान थी. दरअसल, उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर-भदोही बेल्ट कभी एशिया के सबसे बड़े कालीन-उत्पादन क्षेत्र का हिस्सा था. जटिल रूप से बुने गए अधिकांश उत्पाद अमेरिका और यूरोप में निर्यात किए जाते थे.
भईया नहीं लेकिन 'कालीन' हमेशा से मिर्जापुर की पहचान मिर्जापुर के रहने वाले पूर्व पत्रकार राजेंद्र श्रीवास्तव ने आजतक से कहा कि भदोही और मिर्जापुर लंबे समय से कालीन-बुनाई का केंद्र रहा है. दोनों शहरों के हर मोहल्ले में घरों में कालीन-बुनाई की व्यवस्था थी.50 साल पहले के अपने अनुभव को याद करते हुए वो बताते हैं कि इन छोटी कालीन-बुनाई इकाइयों द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता था. लेकिन धीरे-धीरे तस्वीर बदल गई.
वो बताते हैं कि उत्तर प्रदेश का कभी मजबूत कालीन उद्योग अब जर्जर होता नजर आ रहा है. मशीन-निर्मित कालीन, बाल श्रम पर प्रतिबंध, वैश्विक आर्थिक मंदी और कारीगरों के प्रवासन सहित कई कारकों ने इसे बहुत बड़ा झटका दिया है. लेकिन अभी भी मिर्जापुर के कुछ कालीन 'भाई' समाज के ताने-बाने में बुनी गई सदियों पुरानी परंपरा को जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
बहुत पुराना है कालीन का इतिहास स्थानीय किवदंतियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और भदोही में कालीन उद्योग की जड़ें 16वीं शताब्दी में मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल से जुड़ी हैं. कई लोग कहते हैं कि फारसी कालीन बुनकरों का एक समूह, जो मुगल दरबार की ओर जा रहा था उस पर डकैतों ने हमला कर दिया था.लेकिन स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बचाए जाने और आश्रय पाने के बाद बुनकरों ने इस क्षेत्र को अपना घर बना लिया. यह वह समय था जब हस्तनिर्मित कालीनों का ईरान एक बड़ा केंद्र था. फारस (आधुनिक ईरान) में कालीन बुनाई लगभग 500 ईसा पूर्व की है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



