
असली खेल तो कल होगा? सोने-चांदी में आ सकती है बड़ी गिरावट... US-ब्रिटेन में भूचाल!
AajTak
Gold Silver Price: इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है, जिसका असर कल भारतीय बाजार में पड़ सकता है. जब एमसीएक्स पर कमोडिटी मार्केट खुलेगा तो इन धातुओं पर निवेशकों का फोकस रहेगा.
रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है. लेकिन अभी ये गिरावट और बढ़ सकती है. ग्लोबल मार्केट (Global Market) में मंगलवार को आई एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट के बाद एक्सपर्ट गुरुवार यानी 23 अक्टूबर को भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं. हालांकि उनका यह भी कहना है कि इन धातुओं में गिरावट ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगी.
भारतीय बाजार MCX पर सोने-चांदी ने 17 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड हाई लेवल टच किया था, जहां से देखा जाए तो चांदी करीब 20 हजार रुपये प्रति किलो और सोना करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो चुका है. लेकिन एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अभी ये गिरावट और भी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि 2 दिनों से ग्लोबल स्तर पर सोना-चांदी के दाम में गिरावट आ रही है और MCX पर त्योहारों के कारण कारोबार बंद है. ऐसे में इन धातुओं में गिरावट की उम्मीद है.
12 साल की सबसे बड़ी गिरावट ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली. इंट्राडे के दौरान सोना 6.3 फीसदी से ज्यादा टूट गया और चांदी की कीमत भी इंट्राडे में 7.1 फीसदी गिर गई. यह 12 साल की सबसे बड़ी गिरावट थी. जबकि बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में पांच साल से ज्यादा समय में सबसे तेज इंट्राडे गिरावट देखी गई. यह गिरावट इसलिए आई है, क्योंकि व्यापारी इस स्तर पर तेजी से मुनाफावसूली कर रहे हैं.
लंदन ट्रेडिंग में सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़क गया, जिससे मंगलवार की 5% की गिरावट और बढ़ गई. चांदी में भी इसी तरह की गिरावट देखी गई, जिसने भारी मुनाफावसूली के बीच शार्ट टर्म सपोर्ट लेवल को टेस्ट किया है. इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को गोल्ड टूटकर 4,046.96 डॉलर पर आ चुका था और चांदी $48 प्रति औंस पर आ गई थी.
दिवाली के बाद बड़ी गिरावट विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट दिवाली के त्योहारी सीजन के ठीक बाद आई है. यह वह समय है जब भारत में सोने की खरीदारी चरम पर होती है. अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के अनुसार, सोने में एकतरफा तेजी देखी गई. पिछले चार महीनों में, यह लगभग 3,300 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 4,400 डॉलर प्रति औंस हो गया है, इस हिसाब से गिरावट तो आनी ही थी.
एक्सपर्ट इस बात पर सहमत हैं कि यह दौर उलटफेर से ज्यादा धैर्य बनाए रखने का है. अगर आपने गोल्ड या सिल्वर में निवेश किया है तो गिरावट में खरीदारी या फिर धैर्य बनाए रख सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











