
असम में 9 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार
AajTak
असम के कामरूप जिले में मंगलवार को 9 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई. साथ ही 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि असम के कामरूप जिले में मंगलवार को 9 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई. साथ ही चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक एजेंसी को बताया कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल को विशेष सूचना मिली थी कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले का एक परिवार एक वाहन में मादक पदार्थ लेकर हाजो और गोरेस्वर इलाकों में तस्करों के पास जाएगा.
यह भी पढ़ें: ड्रग्स के खिलाफ असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की हेरोइन और गांजा बरामद
सूचना के आधार पर अतिरिक्त एसपी कल्याण पाठक के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने अमीनगांव इलाके में वाहन को रोका और गुप्त कक्षों में 94 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 1.128 ग्राम हेरोइन जब्त की.
यह भी पढ़ें: BSF और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई... तरनतारन में 534 ग्राम हेरोइन बरामद
अधिकारी ने बताया कि जब्ती के सिलसिले में वाहन के चालक और सह-चालक को गिरफ्तार किया गया है. उनसे पूछताछ के बाद एसटीएफ की टीम ने हाजो और गोरेस्वर से भी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: अमृतसर: 5 किलो हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार, सिविल सर्जन का ड्राइवर है आरोपी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






