असम में कोरोना का कहर, इस डिस्ट्रिक्ट के सभी स्कूल-कॉलेज 15 दिन के लिए बंद
AajTak
हाल के दिनों में क्षेत्र में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण असम में कामरूप मेट्रो जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.
कामरूप (मेट्रो) जिले में एक ही दिन में 1000 से अधिक कोविड-19 के मरीजों के आने के बाद असम सरकार ने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों, छात्रावासों, कोचिंग सेंटरों को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है. आदेश के अनुसार स्कूल और कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थान जिले में बंद रहेंगे. इसलिए छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि वे पिछड़ न जाएं और पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो जाए. कामरूप (मेट्रो) जिले के डिप्टी कमिश्नर की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि COVID-19 के बढ़ते मामलों का यह हाल है कि कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में एक दिन में 1000 मरीजों का आंकड़ा पार कर लिया है. सभी शैक्षणिक संस्थान (सरकारी और गैर-सरकारी) कॉलेज सहित विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और छात्रों के छात्रावास की सभी श्रेणी को 27 अप्रैल 2021 से 11 मई 2021 तक बंद कर दिया गया है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












