
असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार
AajTak
असम के दो जिलों से 11.5 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. असम पुलिस के इस एक्शन को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.
असम के दो जिलों से 11.5 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक एजेंसी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के हवाले से दी है. एक्स पर एक पोस्ट में सरमा ने शनिवार रात को कहा कि असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग और कछार जिलों में दो अभियानों के माध्यम से ड्रग व्यापार को एक बड़ा झटका दिया.
पुलिस टीम ने खटखटी चेकपोस्ट पर एक वाहन को रोका 5 करोड़ रुपये की कीमत का 4.899 किलोग्राम मॉर्फिन को जब्त किया व 1 तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं, कछार में दूसरे ऑपरेशन में, जिला पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने 6 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत की 1.2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की.
यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में बड़े ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 12 किलो हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
यह कार्रवाई सोनाबारीघाट में एक वाहन चेकिंग के दौरान की गई. यहां 6.5 करोड़ रुपये की कीमत का 1.239 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया. जबकि मामले में 3 को गिरफ्तार भी किया गया है.
इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा था कि असम पुलिस द्वारा दो अलग-अलग अभियानों में कई करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई और चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि एक अभियान कार्बी आंगलोंग जिले में और दूसरा श्रीभूमि जिले में चलाया गया.
सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दो मादक पदार्थ विरोधी अभियान विश्वसनीय जानकारी के आधार पर चलाए गए. इस दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोका और 1.5 करोड़ मूल्य की 2.977 किलोग्राम मॉर्फिन जब्त की. साथ ही पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया. दूसरे अभियान में, श्रीभूमि अभियान ने एक वाहन को रोका और 6 करोड़ रुपये मूल्य की 1.23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











