
असम के बुल्डोजर एक्शन से बिहार SIR तक, जमीयत के डिनर में इन मुद्दों पर हुई बात
AajTak
जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने दिल्ली के एक होटल में विपक्षी सांसदों के लिए डिनर आयोजित किया. इसमें सपा और कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के सांसद भी शामिल हुए.
संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है और सभी दलों के सांसद दिल्ली में हैं. दिल्ली के एक होटल में जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने विपक्षी दलों के सांसदों के लिए डिनर आयोजित किया. इस डिनर में असम के बुल्डोजर एक्शन से लेकर बिहार में जारी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR तक, कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि देश की खूबसूरती और एकता को कैसे बचाएं, यही हमारा मुद्दा था. उन्होंने कहा कि देश में जो हालात हैं, वो नहीं होने चाहिए. राजनीति की वजह से ऐसे हालात बन रहे हैं. सपा सांसद बर्क ने कहा कि देश में मोहब्बत होनी चाहिए, एकता रहनी चाहिए.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जमीयत ने डिनर रखा था. देश और समाज के मुद्दों पर बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि देश में जो भी हेट क्राइम बढ़ रहा है, उसे लेकर चर्चा की गई. इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. इस पर भी चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: 'उदयपुर फाइल्स' फिल्म पर रोक की मांग, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
जमीयत की ओर से आयोजित इस डिनर में हेट स्पीच और हेट क्राइम के साथ ही बिहार में जारी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण और सत्यापन, जाति जगणना, फिलिस्तीन के मुद्दे और असम में बुल्डोजर एक्शन पर चर्चा हुई. जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से इस डिनर में शामिल हुए सांसदों को बुकलेट भी दी गई.
यह भी पढ़ें: 'भारत हमारी जान है, इसकी हिफाजत हमारी जिम्मेदारी'– जमीयत उलमा-ए-हिंद ने सेना और देश के साथ दिखाई एकजुटता

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






