
असम: कांग्रेस MP और विधायक के काफिले पर हमला, सांसद बोले- हमलावरों ने जान से मारने की कोशिश की
AajTak
असम के नगांव जिले में कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें विधायक शिवमणि बोरा की गाड़ी भी निशाना बनी. हमलावर काले कपड़ों और मुखौटे में थे, जिन्होंने पत्थर और रॉड से हमला किया. बोरदोलोई ने आरोप लगाया कि यह जानलेवा हमला बीजेपी शासित सरकार की कानून व्यवस्था की खराब स्थिति को उजागर करता है.
असम में कांग्रेस के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के काफिले पर हमला किया गया. यह हमला रविवार शाम को नगांव जिले के धिंग इलाके में किया गया. हमले में विधायक शिवमणि बोरा की गाड़ी को भी निशाना बनाया गया. सांसद प्रद्युत ने कहा है कि हमलावर काले कपड़े पहने हुए थे और वे जान से मारने के इरादे से हमला किया. विधायक शिवमणि ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में हमलावरों ने रोड से हमला किया.
प्रद्युत बोरदोलोई ने हमले को लेकर क्या कहा?
सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, जब वह काफिले के साथ जा रहे थे, तो अचानक उनपर हमला कर दिया गया. हमलावर दोनों ओर से गाड़ी पर टूट पड़े. पत्थर और हॉकी स्टिक से हमला किया, जिसमें कार के शीशे टूट गए. हमें चोट लगी. वे हमें मारने की कोशिश कर रहे थे. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि बीजेपी क्या संदेश देना चाहती है'.
प्रद्युत बोरदोलोई ने एक्स पर किया ट्वीट
सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने हमले को लेकर एक्स पर ट्वीट किया. प्रद्युत ने लिखा, 'मैं राजनीति में तीन दशक से अधिक समय बीता चुका हूं. लेकिन, प्रदेश में कानून व्यवस्था की ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी, जैसा कि आज बीजेपी के शासन में देख रहा हूं. हमारी लड़ाई और मजबूत होगी'.
विधायक शिवमणि बोरा ने क्या कहा?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








