
असद के फोन में मिला उमेश हत्याकांड में इस्तेमाल बंदूकों का वीडियो! मोहम्मद मुस्लिम बोला- मुझे भी भेजा था
AajTak
अतीक के बेटे असद ने जिस गन से उमेश पाल हत्याकांड को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था, उसका वीडियो उसके फोन से बरामद हुआ है. बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का दावा है , असद ने ये वीडियो उसे डराने के लिए भेजा था. ये वीडियो अक्टूबर 2022 का बताया जा रहा है. यानी कि अतीक फैमिली लंबे अरसे से उमेश पाल हत्याकांड की प्लानिंग कर रही थी.
अतीक-अशरफ हत्याकांड और असद के एनकाउंटर के बाद इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. सामने आया है कि उमेश पाल हत्याकांड की प्लानिंग अतीक फैमिली बहुत पहले से कर रही थी. इसकी तस्दीक एक वीडियो के जरिए भी हुई है. वीडियो 9 अक्टूबर 2022 का है. इसमें असद उस पिस्टल को चेक कर रहा है, जिससे उसने उमेश पाल हत्याकांड में उसके ऊपर फायर झोंका था. पुलिस को असद के पास मिले मोबाइल में इसका वीडियो मिला है.
अक्टूबर 2022 में बनाई थी वीडियो बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड को इसी साल फरवरी 2023 में अंजाम दिया गया था. इसमें असद के साथ मिलकर माफिया अतीक अहमद के कई गुर्गों ने उमेश पाल को उनके ही घर के पास घेरकर मारा था. पुलिस के मुताबिक, असद ने उमेश पाल हत्याकांड में colt pistol का प्रयोग किया था. इसी पिस्टल को चेक करने का वीडियो उसके फोन से बरामद हुआ है. असद ने पिस्टल को चेक करते हुए इसकी वीडियो बनाई थी और बाद में इसी वीडियो को बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को डराने के लिए भेजा था. मोहम्मद मुस्लिम ने ऐसा दावा किया है कि इस वीडियो को असद ने उसे डराने के लिए भेजा था. वीडियो 9 अक्टूबर 2022 का है.
जेल से माफिया राज चला रहा था अतीक बता दें कि अतीक अपना माफिया राज जेल से ही चला रहा था और कई बिल्डर्स और अन्य पैसे वाले लोगों को जेल से ही फोन करके धमकाता भी था. अतीक ऐसा वसूली करने के लिए करता था. इसी की जद में आया था बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम. अतीक अहमद जेल ही फोन करके धमकियां देता था, और फिर उसका बेटा असद ग्राउंड पर उन धमकियों के अनुसार ही एक्शन लेता था.
अतीक की धमकी को ग्राउंड पर सच साबित करता था असद अतीक के गुर्गों के बीच असद की अच्छी-खासी 'इज्जत' थी और वे सब 20 साल के असद को छोटे सांसद कहकर बुलाते थे. असद इसी के बल पर अपना भौकाल बना कर रखता था और फिर अतीक के इशारों पर लोगों से वसूली करता था. इसी साल की शुरुआत में अतीक अहमद ने जेल से ही एक बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम को धमकी दी थी. ये धमकी पैसे देने के लिए दी गई थी.
यह भी पढेंः ऑडियो में खुलासा! असद ने बिल्डर को धमकाकर मांगे 80 लाख, अतीक एंड फैमिली ने यूं बनाया उमेश पाल हत्याकांड का प्लान
बिल्डर मुस्लिम को धमकाने की ऑडियो आई थी सामने इसके बाद 9 जनवरी को अतीक के बेटे असद ने मोहम्मद मुस्लिम को फोन किया था. मुस्लिम ने फोन नहीं उठाया तो असद ने उसे धमकी भरा मैसेज भेजा. इस मैसेज से बिल्डर डर गया और फिर उसने फोन उठाया. इसके बाद असद और मोहम्मद मुस्लिम की बातचीत शुरू हुई. इस बातचीत का जो ऑडियो सामने आया है, उससे ये जाहिर हो रहा है कि ये बातचीत उमेश पाल हत्याकांड के लिए पैसे जुटाने के लिए की जा रही है. इस ऑडियो में असद, बिल्डर मुस्लिम को लगातार अपने भाई से पेशी के दौरान मिलने के लिए कह रहा है, साथ ही उसे 'खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है,' वाला मुहावरा कहकर उसे इशारे से धमका भी रहा है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



