
'अष्टभुजा शक्ति से होगा असुरों का नाश...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
AajTak
भागवत का यह बयान उस घटना के बाद आया है जिसमें कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाकर मार दिया गया. इस घटना ने देशभर में गुस्सा और चिंता पैदा की है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को मुंबई में आयोजित पंडित दीनानाथ मंगेशकर की 83वीं पुण्यतिथि समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में कश्मीर में हुई आतंकी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे धर्म और अधर्म के बीच का संघर्ष बताया.
भागवत ने कहा, "यह लड़ाई धर्म और अधर्म की है. जिन लोगों को मारा गया, उनसे पहले उनके धर्म के बारे में पूछा गया. हिंदू ऐसा कभी नहीं करेगा क्योंकि वह धैर्यवान है. देश मजबूत होना चाहिए."
उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि भारत को सशक्त बनाना होगा ताकि वह ऐसे असुरों का नाश कर सके. उन्होंने कहा, "देश को मजबूत बनाना होगा. हमारी अष्टभुजा शक्ति से असुरों का नाश होना चाहिए."
भागवत का यह बयान उस घटना के बाद आया है जिसमें कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों को सिर्फ उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाकर मार दिया गया. इस घटना ने देशभर में गुस्सा और चिंता पैदा की है.
मौन से सहमति बनती है, जो खतरनाक है: सुनील अंबेडकर
इससे पहले RSS के प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने भी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण हमला बताया और कड़ी कार्रवाई की आशा जताई. उन्होंने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण हमला था. मुझे पूरा विश्वास है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











