
अवॉर्ड फंक्शन में जीनत अमान से मिले मधुर भंडारकर, PHOTO शेयर कर जाहिर की खुशी
AajTak
आज भी उनका अंदाज एकदम स्टाइलिश है. वे लेटेस्ट फैशन से अपडेट रहती हैं और उनकी यही बात लाइमलाइट से दूर रहने के बाद भी फैंस को उनसे कनेक्टेड रखती है. हाल ही में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात जीनत अमान से हो गई. मधुर ने अपनी खुशी का इजहार किया और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग फोटो भी शेयर की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान को इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस माना जाता है. 70 के दशक में अपने बोल्ड अंदाज से जीनत ने एक नया ट्रेंड सेट किया. एक्ट्रेस का इंडस्ट्री में बहुत नाम है और उन्होंने अपने करियर के दौरान दिग्गज एक्टर्स संग काम भी किया है. जीनत भले ही 70 साल की हो गई हैं मगर आज भी उनका अंदाज एकदम स्टाइलिश है. वे लेटेस्ट फैशन से अपडेट रहती हैं और उनकी यही बात लाइमलाइट से दूर रहने के बाद भी फैंस को उनसे कनेक्टेड रखती है. हाल ही में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात जीनत अमान से हो गई. मधुर ने अपनी खुशी का इजहार किया और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग फोटो भी शेयर की.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












