
अवैध रूप से भारत में घुसे 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद
AajTak
मेघालय में बुधवार और गुरुवार को कुल 9 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया. पांच को BSF ने पूर्व जयंतिया हिल्स में और चार को HYC ने पूर्व खासी हिल्स जिले में पकड़ा. इनके पास फर्जी पहचान पत्र मिले हैं. सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. सीमा पर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है.
मेघालय के जयंतिया हिल्स और पूर्व खासी हिल्स जिलों में बुधवार और गुरुवार को कुल 9 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया. इनमें से पांच को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने और चार को हिन्नेवत्रेप यूथ काउंसिल (HYC) के सदस्यों ने पकड़ा और BSF के हवाले कर दिया.
BSF के मेघालय फ्रंटियर की 172वीं बटालियन ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्व जयंतिया हिल्स जिले में कार्रवाई कर दो पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की को बुधवार को पकड़ा. वो सभी घने जंगलों में छिपे हुए थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वो बांग्लादेश से भारत के पर्वतीय इलाकों से टूटे हुए बाड़ के रास्ते दाखिल हुए थे और एक एजेंट को पैसे देकर चेन्नई जाने की योजना बना रहे थे, जहां उन्हें काम मिलना था.
BSF ने बताया कि इनके पास से फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं. उनमें से एक व्यक्ति पहले भी करीब एक साल भारत में रह चुका है और कई भारतीय भाषाएं बोलता है. BSF ने इन सभी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है.
BSF के प्रवक्ता ने कहा, 'यह त्वरित और समन्वित कार्रवाई न केवल संभावित सुरक्षा जोखिम को टालने में सफल रही, बल्कि यह BSF की सतर्कता और पेशेवर दक्षता का भी प्रमाण है.'
दूसरी घटना पूर्व खासी हिल्स जिले के शेला क्षेत्र की है, जहां हिन्नेवत्रेप यूथ काउंसिल (HYC) के सदस्यों ने जटाप गांव में एक वाहन में यात्रा कर रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा. पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं भी थीं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






