
अवैध मजारों पर एक्शन, मदरसों पर रोक... बीजेपी CMs ने RSS के कार्यक्रम में गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं
AajTak
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए. यहां उन्होंने अपने कामकाज और प्राथमिकताओं पर बात की.
लाउडस्पीकर, अवैध मजारों पर एक्शन, टूटे मंदिरों का फिर से निर्माण... ये वे कुछ मुख्य बातें हैं जिनका जिक्र बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक कार्यक्रम में किया. कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, प्रमोद सावंत और हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए थे.
पांचजन्य और आर्गनाइजर (RSS के मुखपत्र) के 75 साल पूरा होने पर दिल्ली में एक कॉन्क्लेव हुआ था. इसमें बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 8 राज्यों के सीएम शामिल हुए थे. इसमें मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), बीरेन सिंह (मणिपुर), जयराम ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), भूपेंद्र पटेल (गुजरात) भी थे.
राज्य के लिए काम करने के दौरान उनकी क्या प्राथमिकताएं हैं इसके बारे में बीजेपी शासित राज्यों के इन मुख्यमंत्रियों ने बताया. जानिए किसने क्या-क्या कहा
सीएम योगी बोले - मस्जिदों से उतरे लाउडस्पीकर
सीएम योगी ने बताया कि बीते कुछ वक्त में यूपी में मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर पर एक्शन लिया गया है. वह बोले कि यूपी में मस्जिदों से लाउडस्पीकर या तो उतार दिये गए हैं, या फिर उनकी आवाज कम करा दी गई है.
यह भी पढ़ें - नागपुर: RSS मुख्यालय की रेकी कर रहा था जैश ए मोहम्मद का आतंकी, ATS ने किया गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











