
'अवैध प्रवेश और Visa का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं...', भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने पर US दूतावास की सफाई
AajTak
अमेरिका में बसे एक प्रवासी भारतीय (NRI) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से चर्चा में आ गया. घटना के बाद विवाद शुरू होने पर भारत में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी किया है.
अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट से एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर वापस भारत भेजे जाने की घटना ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस मामले को लेकर अमेरिका में बसे एक प्रवासी भारतीय (NRI) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया, जिसके बाद यह मुद्दा तेजी से चर्चा में आ गया.
वीडियो में छात्र को रोते और अधिकारियों द्वारा हथकड़ी लगाए देखा गया. इस घटना के वायरल होते ही अमेरिका स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने संज्ञान लिया और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साधा.
US दूतावास ने दी सफाई
घटना के बाद विवाद शुरू होने पर भारत में अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि अमेरिका में वैध यात्रियों का स्वागत है, लेकिन अवैध प्रवेश, वीजा के दुरुपयोग या अमेरिकी कानूनों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका में वैध यात्रियों का स्वागत जारी है, लेकिन अमेरिका आने का कोई अधिकार नहीं है. अवैध रूप से प्रवेश करना, वीजा का दुरुपयोग करना या अमेरिकी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











