'अवतार 3' में है गोविंदा का कैमियो? सोशल मीडिया पर वायरल एक्टर का AI वीडियो, फैंस ने किया रिएक्ट
AajTak
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 3' इंडिया में रिलीज हुई. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक AI वीडियो वायरल है, जिसमें वो अवतार फिल्म में दिखाए नावी की तरह नजर आ रहे हैं और हिंदी में अपने हिट डायलॉग्स बोल रहे हैं.
90s के सुपरस्टार गोविंदा को बड़े पर्दे पर देखे एक अरसा बीत चुका है. उनके चटपटे डायलॉग्स बोलने का तरीका फैंस बहुत मिस कर रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर गोविंदा किसी ना किसी कारण से छाए रहते हैं. अब एक्टर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके है. इस बार कारण है जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 3'.
'अवतार 3' में दिखे गोविंदा?
हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जेम्स कैमरून अपनी 'अवतार' सीरीज की तीसरी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' लेकर आए हैं, जिसे इंडिया में अपना दम दिखाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है. 'धुरंधर' के क्रेज के बीच इसका बज पिछले पार्ट जितना नहीं बन पाया. मगर अब अचानक इस फिल्म के क्लिप्स सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हैं क्योंकि इन वीडियोज में गोविंदा नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ऐसी कई क्लिप्स मौजूद हैं जिसमें हमें गोविंदा, 'अवतार' फिल्म में दिखाए नावी की तरह नजर आ रहे हैं. इसमें वो हॉलीवुड नहीं, बल्कि अपने बॉलीवुड अंदाज में डायलॉग्स बोल रहे हैं और ऑडियंस उसपर तालियां-सीटियां बजा रही हैं. गोविंदा वीडियो में अपने फेमस डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं. हालांकि ये सभी वीडियोज AI के इस्तेमाल से बनाए गए हैं.
फैंस गोविंदा के AI से बने वीडियो पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं. वो एक्टर पर तंज कसते हुए लिख रहे हैं कि गोविंदा का 'अवतार 4' में एक एक्सटेंडेड कैमियो होने वाला है. वो पैंडोरा की दुनिया को बचाते हुए नजर आएंगे. वहीं कुछ यूजर्स नीले गोविंदा को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट होते दिख रहे हैं. वो खुश हैं कि फाइनली गोविंदा 'अवतार' फिल्म सीरीज में नजर आ गए हैं, जिसकी चर्चा एक्टर इतने सालों से करते आ रहे थे. हालांकि असली में तो गोविंदा इस फिल्म का हिस्सा हैं ही नहीं.
क्यों गोविंदा पर तंज कस रहे सोशल मीडिया यूजर्स?

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










