
अल्लाह-हू-अकबर का नारा क्यों लगाया था?, जिपलाइन ऑपरेटर के भाई ने बताई पूरी कहानी
AajTak
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के वक्त का एक वीडियो सामने आने के बाद ज़िपलाइन ऑपरेटर मुजम्मिल से एनआईए की ओर से पूछताछ हो रही है. पहले 23 अप्रैल को पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने पर उसे दोबारा बुलाया गया. मुजम्मिल के भाई से आजतक ने बातचीत की है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक सप्ताह हो चुका है. आतंकी अभी भी सुरक्षाबलों की पकड़ से बाहर हैं. इस बीच केंद्रीय जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मंगलवार को एक बार फिर से जिपलाइन ऑपरेटर मुज़म्मिल से पूछताछ कर रही है. आजतक ने मुज़म्मिल के भाई मुख्तार से बातचीत की.
जिपलाइन ऑपरेटर मुजम्मिल के भाई ने क्या कहा?
आजतक ने मुजम्मिल के भाई मुख्तार से बातचीत की. मुख्तार ने बताया, 'मेरा भाई 3-4 साल से बैसरन घाटी में काम करता है, जब हमला हुआ वह भागकर घर आया तो वह घबराया हुआ था. उन्हें हार्ट की समस्या है, वह डर की वजह से कुछ भी नहीं बोल सके'.
अल्लाह-हू-अकबर का नारा क्यों लगाया था?
अरविंद ने मुख्तार से पूछा कि क्या आपने मुजम्मिल से नारा लगाने पर कोई सवाल किया? जिसके जवाब में मुख्तार ने कहा, 'वो जब हमले के बाद घर पर आया तो चाय पी. तभी ही सुरक्षा अधिकारियों का उसे फोन आया और वह पुलिस थाने चला गया. हम थाना खाना लेकर गए, लेकिन हमारी उससे बात नहीं हो सकी. फिर हम वापस लौट आए. अब भाई से एनआईए पूछताछ कर रही है'.
यह भी पढ़ें: पहले एग्जिट गेट पर फायरिंग, फिर हिंदू-मुस्लिम... पहलगाम हमले में अब तक 25 से पूछताछ, चौंकाने वाला खुलासा

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






