
अलीगढ़ शराब कांड: अब तक 36 लोगों की हुई मौत, संयुक्त और उप आबकारी आयुक्त निलंबित
ABP News
अलीगढ़ शराब कांड को लेकर अपर मुख्य सचिव, आबकारी संजय भूसरेड्डी ने बताया कि अलीगढ़ शराब प्रकरण में आबकारी विभाग के संयुक्त आबकारी आयुक्त (आगरा जोन) रवि शंकर पाठक और उप आबकारी आयुक्त (अलीगढ़ मंडल) ओपी सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से 11 और लोगों की मौत के साथ इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है. इस बीच, उत्तर प्रदेश शासन ने आबकारी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भानु प्रताप कल्याणी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि, "पिछले शुक्रवार को जहरीली शराब से मौतों का मामला सामने आने के बाद से सोमवार तक कुल 71 शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए, जिनमें से 36 लोगों की मौत की वजह जहरीली शराब पीना है.'' बाकी 35 शवों के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इस बात का संदेह है कि उनकी मौत भी जहरीली शराब पीने से ही हुई हो लेकिन जब तक उनके विसरा की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती.More Related News













