
अलवर हादसे में घायल मानवेंद्र सिंह, बेटे-ड्राइवर समेत गुरुग्राम में एडमिट, 150 KM का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया हॉस्पिटल
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल, उनके बेटे और ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. अलवर से गुड़गांव तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. डॉक्टर ने कहा कि अब तीनों की हालत ठीक है. मानवेन्द्र सिंह के पसलियों और हाथ में फैक्चर है. जबकि उनके बेटे के हाथ में फैक्चर है और पैर में चोट लगी है. वहीं, मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के शव को एंबुलेंस के जरिए जोधपुर भेजा गया है.
पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह मंगलवार को राजस्थान के अलवर में परिवार समेत कार हादसे का शिकार हो गए हैं. उनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गई है. हादसे में मानवेंद्र की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई है. जबकि मानवेंद्र, उनके बेटे हमीर सिंह, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अलवर से गुरुग्राम रेफर कर दिया है. तीनों लोगों को अलवर से 150 किमी दूर गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया है. यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत जसवंत सिंह के 59 वर्षीय बेटे मानवेंद्र सिंह, अपनी पत्नी के अलावा 25 वर्षीय बेटे और ड्राइवर के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे. हादसे के बाद घायलों को तुरंत अलवर के अस्पताल लाया गया. बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गुरुग्राम शिफ्ट किया गया. डॉक्टर ने बताया कि अब तीनों की हालत ठीक है. मानवेन्द्र सिंह के पसलियों और हाथ में फ्रैक्चर है. जबकि उनके बेटे के हाथ में फ्रैक्चर है और पैर में चोट लगी है. वहीं, मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के शव को एंबुलेंस के जरिए जोधपुर भेजा गया है.
'मानवेंद्र का हाल जानने अस्पताल पहुंचे नेता'
मानवेंद्र सिंह का हाल जानने के लिए कांग्रेस और बीजेपी के नेता अस्पताल में पहुंचे. इस दौरान परिवार के लोगों ने बताया कि वो जबलपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे. वहां से वो दिल्ली लौटे और उसके बाद सड़क मार्ग से जयपुर जा रहे थे. जयपुर से उनका जोधपुर जाने का कार्यक्रम था. एक जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होना था. इसी दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे मानवेंद्र की भी हालत गंभीर
'मानवेंद्र की पसलियों और हाथ में फ्रैक्चर'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




