
'अरविंद-नसरुल्लाह दोनों की पत्नी हूं, दिल से खानू को चाहती हूं...', Aajtak से बातचीत में बोलीं अंजू
AajTak
पाकिस्तान से भारत वापस लौटीं अंजू ने 'आजतक' से खास बातचीत की. अपने पाकिस्तान के एक्सपीरियंस और अगले प्लान के बारे में अंजू ने खुलकर बात की. शुरू से अब तक की उन्होंने अपनी कहानी बताई. इस दौरान उन्होंने अरविंद और नसरुल्लाह दोनों को अपना पति बताया. कहा कि मैं दोनों की बीवी हूं. लेकिन रहूंगी उसी के साथ जिससे मैंने दिल से शादी की है.
भारत से पाकिस्तान गई अंजू 29 नवंबर को हिंदुस्तान लौट आई हैं. वो इन दिनों दिल्ली में हैं. 'आजतक' से खास बातचीत में अंजू ने अपनी कहानी शुरू से बताई. अंजू ने पाकिस्तान का एक्सपीरियंस भी शेयर किया. साथ ही बताया कि आगे वो कहां रहेंगे. क्या उनकी प्लानिंग है. उनका कहना है कि अगर लोग मेरी कहानी सुनेंगे तो ही मुझे समझ पाएंगे. क्योंकि शुरू से लेकर अब तक मुझे लेकर लोगों ने गलत ही सोचा है.
अंजू ने बताया कि उनके पिता ग्वालियर के रहने वाले हैं. जबकि, मां यूपी के जालौन की रहने वाली है. उनके नाना सरकारी कर्मचारी थी. वो बचपन से नाना-नानी के साथ ही रही हैं. बाद में जब वो 17 साल की हुईं तो पिता गयाप्रसाद थॉमस ने उनकी शादी अरविंद से करवा दी. उस समय उन्हें बिल्कुल भी समझ नहीं थी. क्योंकि वो शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थीं और घर वालों ने अपनी पसंद के लड़के से उनकी शादी करवा दी.
2007 में शादी के बाद वो अरविंद के साथ नोएडा आकर रहने लगीं. यहां अरविंद प्राइवेट जॉब करते थे. शुरू से ही उन दोनों के बीच नहीं बनती थी. कारण था अरविंद के घर वालों ने उनसे कई बातें छुपाई थीं. दोनों की फिर एक बेटी हुई. बेटी होने के बाद भी अरविंद के साथ उनकी नहीं बनी. वो काफी परेशान रहती थीं. फिर अरविंद के साथ वो राजस्थान के अलवर आकर रहने लगीं. यहां उनका ससुराल भी था और अरविंद भी यहीं नौकरी करने लगे थे.
अंजू ने बताया कि अरविंद के घर में उनके पिता और दो भाई और थे. कुछ समय बाद वो अरविंद के साथ अलग घर में रहने लगीं. यहां फिर एक महिला टीचर से अंजू की मुलाकात हुई. उस टीचर ने अंजू की भी नौकरी अपने साथ प्री-नर्सरी स्कूल में लगा दी. नौकरी के साथ-साथ अंजू घर में ढाई साल की अपनी बेटी को भी संभालती थीं. उन्हें फिर एक बेटा भी हुआ. अरविंद के साथ वो मुश्किल से 6 साल रहीं. फिर वो अलग ही रहने लगीं. क्योंकि दोनों की आपस में नहीं बनती थी.
'2019 में नसरुल्लाह ने भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट'
अंजू ने बताया कि इसके बाद उन्होंने कई नौकरियां बदलीं. कभी रिसेप्शनिस्ट तो कभी टीचर की नौकरी की. सोशल मीडिया वो इतना चलाती नहीं थीं. लेकिन एक जगह नौकरी के चलते उन्होंने फेसबुक चलाना शुरू किया. उस दौरान साल 2019 में उन्हें नसरुल्लाह की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. अंजू ने कहा कि उन्होंने भी नसरुल्लाह की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली. तब नसरुल्लाह ने बताया कि उन्हें कुछ हेल्थ इशू हैं. इसी को लेकर उन्होंने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. क्योंकि मैं भी उस समय हेल्थ संबंधित एक कंपनी में काम कर रही थी. पहले तो मुझे पाकिस्तान का नाम सुनकर हैरानी हुई. मुझे लगा कि शायद ये मुझसे झूठ बोल रहे हैं. लेकिन बाद में उन्होंने अपने कुछ डॉक्यूमेंट्स मुझे दिखाए. तब मुझे उन पर यकीन हुआ.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




