
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब में की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' की शुरुआत
AajTak
पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार तीर्थयात्रियों के जाने-आने, रहने-खाने समेत अन्य सभी खर्च वहन करेगी. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब से श्री हजूर साहिब की छह दिन की यात्रा पर श्रद्धालुओं का पहला जत्थ रवाना हुआ. आपने एक ईमानदार सरकार बनाई है.
दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत कर दी है. सोमवार को संगरूर के धूरी में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखाई.
सभी खर्च वहन करेगी सरकार पंजाब की ‘‘आप’’ सरकार तीर्थयात्रियों के जाने-आने, रहने-खाने समेत अन्य सभी खर्च वहन करेगी. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब से श्री हजूर साहिब की छह दिन की यात्रा पर श्रद्धालुओं का पहला जत्थ रवाना हुआ. आपने एक ईमानदार सरकार बनाई है, तभी यहां इतने काम हो पा रहे हैं और सीएम भगवंत मान आपका बेटा बनकर आपको तीर्थयात्रा करवा रहे हैं.
केजरीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल हो चुके हैं, लेकिन आजतक ऐसी कोई सरकार नहीं आई, जिसने मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई हो. ये सरकारें सिर्फ अपना घर भरने में लगी हुई थीं, लेकिन अब ‘‘आप’’ की सरकार एक-एक पैसा आपकी बिजली, दवाई, शिक्षा और तीर्थयात्रा जैसे जनहित के कार्यों पर खर्च कर रही है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज बहुत ही पवित्र दिन है. आज श्री गुरु नानक जी महाराज का प्रकाश पर्व है. दिल्ली और पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकारें श्री गुरु नानक जी महाराज की वाणी और संदेश के अनुसार चल रही हैं.
उन्होंने कहा कि श्री गुरुजी महाराज का सबसे बड़ा संदेश था कि हमें दीन-दुखियों की सेवा करनी है और उनके काम आना है. श्री गुरुजी महाराज के इसी संदेश को लेकर हम लोग अपनी सरकारें चला रहे हैं. इस पवित्र दिन के अवसर पर पंजाब के अंदर बहुत ही शानदार मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की शुरूआत की जा रही है. इस योजना के तहत बुजुर्ग लोगों को अलग-अलग तीर्थ स्थानों की तीर्थयात्रा कराई जाएगी. उनके आने-जाने, रहने-खाने का सारा खर्च पंजाब सरकार देगी. सीएम ने कहा कि हर सप्ताह कई ट्रेनें जाएंगी. पंजाब से तीर्थयात्री ट्रेनें श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन, अजमेर सरीफ जाएंगी. इसके अलावा तीर्थ यात्रियों को लेकर एसी बसें भी जाएंगी. ये बसे श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, श्री दमदमा साहिब, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, माता चिंतपूर्णी, माता नैना देवी, खाटू श्याम जी, सालसर बालाजी धाम जाएंगी.
'80 हजार से अधिक लोगों को तीर्थयात्रा करा चुकी है आप सरकार' सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं. इन 75 सालों में आज तक एक भी सरकार ऐसी नहीं आई, जिसने लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई हो. आजादी के बाद भारत में सबसे पहले कुछ साल पहले दिल्ली के अंदर इस योजना की शुरूआत की गई. अभी तक दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार 80 हजार से अधिक लोगों को तीर्थयात्रा करा चुकी है. मुझे बेहद खुश हो रही है कि आज इस पवित्र स्कीम की शुरूआत पंजाब में भी की जा रही है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



