
अयोध्या रेप केस पर अवधेश प्रसाद के आंसू क्या वाकई उनकी मूल भावना है?
AajTak
अयोध्या के सांसद के नाम से नई पहचान पाने वाले अवधेश प्रसाद का दलितों के दो मामलों में अलग अलग रूप देखने को मिला है. ताजा मामले पर मीडिया से बात करते हुए अवधेश प्रसाद फूट फूट कर रोने लगे - क्या ये मिल्कीपुर उपचुनाव का असर है?
अयोध्या में दलित युवती की हत्या पर अवधेश प्रसाद के फूट फूट कर रोने का वीडियो वायरल है - और उनके रोने को सीधे सीधे मिल्कीपुर उपचुनाव से जोड़ दिया जा रहा है, क्योंकि करीब छह महीने पहले ही एक दलित नाबालिग से हुए गैंगरेप के केस में समाजवादी पार्टी के सांसद का अलग रवैया देखने को मिला था.
अयोध्या की जिस घटना को लेकर अवधेश प्रसाद को रोते देखा गया है, उसके बारे में जानकारी है कि वहां एक दलित युवती को बेरहमी से टॉर्चर किये जाने के बाद हत्या कर दी गई है, जिसका एक नाले से नग्न शव मिला है - और इसी मामले को लेकर अयोध्या के सांसद रोते हुए इंसाफ की लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं.
अयोध्या के सांसद के नाम से मशहूर हो चुके अवधेश प्रसाद इतने दुखी हैं कि लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा तक देने की बात करने लगे हैं.
हाल ही में कुंभ की भगदड़ में हुई मौतों पर आंसू तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आंखों में भी निकल आये थे, लेकिन अवधेश प्रसाद के रोने को वो नौटंकी करार देते हैं - जाहिर है, ये सब मिल्कीपुर उपचुनाव से ठीक पहले हो रहा है.
मिल्कीपुर उपचुनाव न होता तो…
अयोध्या की घटना को अवधेश प्रसाद ने 2012 के दिल्ली के निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स बताया है. फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने सोशल साइट X पर लिखा है, ‘अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां, सरदार पटेल वार्ड में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है… उसकी दोनों आंखें फोड़ दी गई हैं… उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









